रायपुर : श्री अ.भा. साधुमार्गी जैन समता युवा संघ व महत्तम महोत्सव टीम ने अथक पुरुषार्थ कर प्राणी मात्र के प्रति करुणा भाव को ध्यान में रखते हुए "महत्तम शिखर वर्ष" (आचार्य श्री रामलाल जी म.सा के 50वीं सुवर्ण दीक्षा वर्ष महामहोत्सव) के अंतर्गत आयोजित "अन्नदान" का अनुपम अवसर हम सभी को मिला और सभी ने एक साथ मिल आयोजन को सफल बनाने का पुरुषार्थ किया। इस क्रम में श्री साधुमार्गी जैन संघ, रायपुर की चारों शाखाओं ने मिलकर इस आयोजन में अपनी सहभागिता प्रदान की। जिसमें दिनांक 10 मार्च 2024, रविवार को निम्न कार्यक्रम आयोजित किए गए 'प्रथम आयोजन' गंगा कुष्ठ रोग आश्रम, पंडरी में 'भोजन वितरण' जिसके प्रभारी थे श्री साधुमार्गी महिला समिति व बहु मंडल 'द्वितीय आयोजन' संजीवनी वृद्धाश्रम, कोटा रोड में 'भोजन व फल वितरण' जिसके प्रभारी थे श्री साधुमार्गी जैन समता युवा संघ जोन क्रमांक - 5 व समस्त युवा संघ सदस्य 'तृतीय आयोजन' नेशनल ब्लाइंड स्कुल जरवाय रोड, हीरापुर चौक, रायपुर में 'भोजन व फल वितरण' जिसके प्रभारी थे श्री साधुमार्गी जैन संघ रायपुर की चारों शाखा पदाधिकारी व समस्त सदस्यगण उपरोक्त सभी आयोजनों में संघ समर्पित सदस्यों ने उपस्थित होकर दया-करुणा और प्रेम भावना को ध्यान में रखकर संघ का गौरव बढ़ाया। जिसमें लगभग 210 निराश्रित जरुरतमंद लोगों को भोजन व फल वितरण किया गया।
इस आयोजन में श्री साधुमार्गी जैन संघ के अध्यक्ष उदयराज पारख, मंत्री इंदरचंद सांखला, श्री साधुमार्गी जैन समता युवा संघ के मंत्री सिद्धार्थ डागा, कोषाध्यक्ष नीरज सांखला, श्री साधुमार्गी महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती उषा जी पारख, मंत्री श्रीमती मंजु सुराना, कोषाध्यक्ष श्रीमती चंदु बाफना, समता बहु मंडल की अध्यक्षा श्रीमती रुपल सांखला के साथ-साथ श्री साधुमार्गी जैन संघ के धनराज दुग्गड, तिलोकचंद चोपड़ा, डालचंद बाफना, राकेश चोपड़ा श्री साधुमार्गी जैन समता युवा संघ के युवा अमित सुराणा, युवा अभिषेक सुराणा, युवा नवीन चौरडिया, युवा आदित्य पारख़, युवा सुशील दुग्गड, युवा जिनेश चौरडिया, युवा ऋषभ चोपड़ा, युवा अतुल कात्रेला, युवा अंकुर कात्रेला, युवा महावीर बोहरा, युवा मलय पारख, युवा सुयोग बैद, युवा सतीश सांखला, युवा आनंद बोथरा, युवा श्रेयांस सांखला, साधुमार्गी महिला समिति व समता बहु मंडल की श्रीमती बसंती बाई चौरडिया, श्रीमती अनिता धाडीवाल, श्रीमती कौशल्या सुराणा, श्रीमती किरण चोपड़ा, श्रीमती सरला बाफना, श्रीमती कोकिला सुराणा, श्रीमती सुरभी चौरडिया, श्रीमती हेमा दुग्गड, श्रीमती पूजा चौरडिया, श्रीमती श्रद्धा सांखला, श्रीमती चंचल पारख, श्रीमती पायल अमित सुराणा, श्रीमती पायल अभिषेक सुराणा, श्रीमती महक पारख, श्रीमती समता बोथरा, कु. भूमि बोथरा, कु. आराध्या बोथरा, कु. मीठी चौरडिया, कु. प्रिशा चौरडिया, मास्टर यश कात्रेला ने अपना तन मन धन से सहयोग किया।
यह जानकारी श्री साधुमार्गी जैन समता युवा संघ रायपुर के अध्यक्ष विकास धाडीवाल ने प्रदान की।
17 Aug 2026