BREAKING

श्री साधुमार्गी जैन समता युवा संघ रायपुर के द्वारा शहर के विभिन्न स्थलों पर निकाली जायेगी "15 दिवसीय प्रभात फेरी"

Share:

रायपुर : अहिंसा के अवतार श्रमण भगवान महावीर स्वामी के 2623वें जन्मकल्याणक जो कि 21 अप्रैल 2024, रविवार को है इस अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी श्री साधुमार्गी जैन समता युवा संघ रायपुर के तत्वावधान में तथा भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति के साथ मिलकर शहर के विभिन्न स्थलों पर पूर्व की अपेक्षा और अधिक उत्साह के साथ "15 दिवसीय प्रभात फेरी" जो कि 6 अप्रैल से 20 अप्रैल 2024 तक आयोजित होगी इसे शानदार रुप से निकालने हेतु अभी से श्री साधुमार्गी जैन समता युवा संघ, रायपुर व भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति के सदस्यों ने तैयारियां प्रारंभ कर दी है। इसके अंतर्गत जिन-जिन क्षेत्रों से यह प्रभात फेरी अलग अलग दिनों में निकलती है वहाँ के स्थानीय सकल जैन समाज के सदस्यों के साथ मिटिंग की जा रही है, ताकि कुछ नये सुझाव हमें प्राप्त हो और हम उनका अनुसरण करते हुए इस बार के जन्मकल्याणक को और अधिक भव्यता व एक रूपता के साथ मना सकें। इस बार कुछ स्थानीय संघों ने समय की महत्ता व पूर्व निर्धारित अनुसार प्रभात फेरी निकालने हेतु सहर्ष अपनी स्वीकृति बिना मिटिंग किए ही समता युवा संघ के सदस्यों को प्रदान कर दी है। जिनके लिए हम उनका आभार व्यक्त करते है। और आगे भी इसी तरह सहयोग की आकांक्षा करते है। और आप सभी को विश्वास दिलाते है कि आपके इस उदार भाव को ध्यान में रखते हुए इस आयोजन को बेहतर से बेहतर बनाने का प्रयास हम सब एक साथ मिलकर करेंगे।

एरियानुसार मिटिंग करने में हमें भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र गोलछा, महासचिव विरेन्द्र डागा, कोषाध्यक्ष अमित मुणोत, कार्यकारी अध्यक्ष अमर बरलोटा के साथ साथ प्रभात फेरी संचालन के मुख्य प्रभारी व समता युवा संघ के मंत्री सिद्धार्थ डागा, समता युवा संघ रायपुर के अध्यक्ष विकास धाडीवाल, कोषाध्यक्ष नीरज सांखला व अमित सुराना, नवीन चौरडिया, पीयूष बरडिया, जयंत सेठिया, सीए जिनेश चौरडिया, आदित्य मोहन पारख, अतुल कात्रेला, सुशील दुग्गड, आशीष चौरडिया, यश भंडारी, प्रवेश कवाड़, अंकित बाफना, दिनेश सांडेचा, योगेश सिपानी, चिराग चौरडिया, महावीर कोचर का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।

यह जानकारी समता युवा संघ के संगठन मंत्री सतीश सांखला ने दी।

Share:

Popular News