दुर्ग (नगपुरा) - 14 मार्च 2024 - आज श्री उवसग्गहरं पार्श्व तीर्थ नगपुरा में बैंगलोर के धर्मनिष्ठ परिवार श्री पार्श्व सुशील धाम के निर्माता श्राविका भंवरी बाई घेवरचंदजी सुराणा माइक्रो लैब के धर्म प्रेमी श्राविका मोनाबेन आनंदजी सुराणा ने तीर्थपति श्री उवसग्गहरं पार्श्वनाथ प्रभु की महाअभिषेक - सेवा-पूजा किए।
साथ ही आज रायपुर (गुढियारी) के धर्मनिष्ठ श्रावक अग्रणी समाजसेवी श्री नरेन्द्र जी पारख के संयोजन में लगभग 100 यात्रियों का संघ दर्शन हेतु तीर्थ पधारें।
तीर्थ प्रबंधन की ओर से वरिष्ठ ट्रस्टी श्री मूलचंद जैन, श्री पन्नालाल गोलछा ने श्रीमती मोनाबेन-आनंद जी सुराणा को तीर्थपति की प्रतिमा एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
17 Aug 2026