BREAKING

खरतरगच्छाधिपति आचार्य जिनमणिप्रभसूरि का 64वां जन्मोत्सव सिंधनूर में 24 मार्च को।

Share:

सिंधनूर - खरतरगच्छाधिपति आचार्य जिनमणिप्रभसूरि का 64 वां जन्मदिवस समारोह सिंधनूर में मनाया जायेगा। आचार्यश्री का जन्म मोकलसर गांव में 12 मार्च 1960 फाल्गुन सुदि चतुर्दशी हो हुआ था। उन्होंने 13 वर्ष की उम्र में अपनी मां व बहिन के साथ पालीताना में 23 जून 1973 को दीक्षा स्वीकार की थी। आचार्य जिनकान्तिसागरसूरि का शिष्यत्व स्वीकार कर भारतीय परम्परानुसार तिथि के आधार पर समारोह का आयोजन 24 मार्च को मनाया जायेगा।

आचार्यश्री ने चेन्नई चातुर्मास कर वहाँ उपधान व प्रतिष्ठा करवाकर सेलम की ओर विहार किया था। वहाँ दीक्षा, बडी दीक्षा, प्रतिष्ठा आदि संपन्न करवाकर बैंगलोर पधारे। वहाँ मागडी रोड में प्रतिष्ठा, दीक्षा बडी दीक्षा आदि की संपन्नता के पश्चात् बल्लारी पधारे। जहाँ प्रतिष्ठा, दीक्षा बडी दीक्षा आदि विधान संपन्न हुए। वहाँ से विहार कर पूज्यश्री रायचूर होते हुए ता. 23 मार्च को सिंधनूर पधारेंगे। जहाँ निर्मित होने वाले जिन मंदिर दादावाडी की भूमि का शुद्धिकरण समारोह संपन्न होगा। ता. 24 को आपका जन्मोत्सव विशिष्ट तप जप के साथ मनाया जायेगा। अभिनंदन सभा का आयोजन होगा। वहाँ से पूज्यश्री का इचलकरंजी की ओर विहार होगा।

संपर्क - मुकेश प्रजापत 9825105823

Share:

Popular News