रायपुर - आज श्री मुनीसुव्रत स्वामी एवं मनीधारी दादावाड़ी ट्रस्ट ने साधार्मिक परिवारों के आवास योजना के अंतर्गत दिनांक 04 अप्रेल को होने वाले भूमिपूजन के कार्यक्रम के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं चीफ सेक्रेटरी अमिताभ जैन जी से सौजन्य मिलकर जिनशासन का दुपट्टा पहना कर अभिवादन किया एवं कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए आमंत्रण दिया गया।
जिसमें ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री विवेक डागा के साथ प्रेमचंद लुणावत, प्रकाश चंद कोठारी, अमर बरलोटा आदि लोग उपस्थित थे।
17 Aug 2026