दुर्ग (नगपुरा) - श्री उवसग्गहरं पार्श्व तीर्थ में कल 24 मार्च से ही तीर्थयात्रियों का आवागमन प्रारम्भ हो गया था। पूर्णिमा के सूर्योदय तक देशभर के सैकड़ों भक्त तीर्थ पधार चुके थे। प्रातः सूर्योदय के साथ पू० साध्वी श्री विरतीयशा श्री जी म० सा० के नेतृत्व में सामूहिक प्रभु दर्शन, चैत्यवंदन के साथ ही 'पासं वंदामि - मंगल कल्लाण आवासं" की अणुगूंज से तीर्थ परिसर भक्तिमय बन गया।
आज फागुण पूर्णिमा दिवस प्रातःकालिन तीर्थपति की 108 वासक्षेप पूजन का लाभ श्राविका कमलादेवी मनमोहनचंदजी कानूगा परिवार हस्ते श्री सुरेशजी कानूगा रायपुर ने लिया। परमात्मा का वर्धमान शक्रस्तव के साथ महाभिषेक का लाभ श्रेष्ठिवर्य श्री मांगीलालजी संदीपजी निमाणी दुर्ग, बरास पूजा श्रीमती पुष्पा पारख राजनांदगांव, एवं केशर पूजा का लाभ श्री नरेन्द्र कुमार मयंक कुमार तेजस सराफ परिवार रायपुर ने लिया।
पूर्णिमा आराधनार्थ श्री नीलेश गाँधी-बड़ौदा, अरुण कुमार जयंतिलाल राठौर मुम्बई, चेतनभाई शाह सूरत, शैलेष जैन सूरत, किरीट शाह राजकोट, सुभाष जैन मुम्बई, संभव शाह बालापुर, पंकज शाह अहमदाबाद, स्मिताबेन चौकसी राजकोट, रामेश जैन विशाखापट्टनम्, राहुल गांधी नागपुर, किशोर भाई जैन वर्धा, विमलचंद मुथा कराड,तथा सुरेश जी कानूगा. लोकेश कावड़िया, रानूलाल लुनिया, भानू लूनिया, संतोष जैन, प्रवीर बैद, गौतमचंद कोठारी, नरेन्द्र सराफ, नरेन्द्र झाबक, अतुल रामपुरिया, अजय शाह, दीपक बैद, अभिषेक निमाणी रायपुर / पुष्पा पारख, शांतिलाल बैद, अभिषेक बरड़िया-राजनांदगाव / धीरज लूनिया महासमुंद / पियूष शाह, राजेश बरड़िया गोंदिया / गौरव जैन- पंकज जैन भिलाई दौलतचंद लोढ़ा रायपुर से आये सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की।
तीर्थ के मैनेजिंग ट्रस्टी पुखराज दुगड, ट्रस्टी मूलचंद जैन ने तीर्थ यात्रीयो को पूर्णिमा एवं होली की शुभकामना देकर आत्मिय स्वागत किया।
श्री भानु लूनिया रायपुर ने सुंदर भक्ति भावना किए।
तीर्थ में प पू आचार्य श्रीमद् विजय धर्म सूरीश्वर जी म सा की आज्ञानुवर्तिनी प पू साध्वी श्री विरतीयशा श्री जी म सा आदि ठाणा 3 विराजित हैं। पूज्य साध्वी वृंद की 26 मार्च (शाम 4बजे) तक तीर्थ में स्थिरता हैं। दर्शन वंदन का लाभ लेवे।
""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""""
जीवदया - प्रकल्प श्री पार्श्व जीव मैत्री धाम (गौशाला) दिनांक 25/03/2024 सोमवार को तीर्थ परिसर में संचालित गौशाला में जीवदया प्रेमी श्री विजय सिंह जी कोठारी - सुशीला देवी कोठारी ने आज गौमाता आहार का नकरा भेंटकर गौसेवा भक्ति का लाभ लिया, अनुमोदना।
आज तीर्थ के दैनिक पूनम तीर्थभक्तो ने गौसेवा कार्य का अवलोकन किया। गौशाला में हो रहे सेवा कार्य का चलचित्र प्रसार प्रचार के लिए उपलब्ध कराया, उन्होंने गौशाला संचालन प्रबंधन में सभी जीवदया प्रेमीयो को उदारतापूर्वक सहयोग प्रदान करने का अनुरोध प्रसारित किया है।
गौशाला संचालन में सहभागिता हेतु आप श्री का -अभिनंदन। अभिवंदन!! खूब खूब अनुमोदना!!आभार!!!!
आप भी Rs 6000 दानकर आप भी एक गाड़ी हरी घास का लाभ ले सकते हैं। अपने जन्मदिन, शादी सालगिरह अथवा अन्य मांगलिक प्रसंग को जीवदया कार्य के साथ अविस्मरणीय बनाये, सहयोग हेतु सम्पर्क करें-9893085000, 9131836155
महाप्रभाविक श्री उवसग्गहरं पार्श्वनाथ दादा के दर्शन वंदन हेतु आप भी जरूर जरूर पधारियेगा, स्वागत है।
17 Aug 2026