रायपुर - दिनाँक 25.03.2024 को परम पुज्य गुरुदेव श्री शीतलराज जी म.सा. के सानिध्य में होली के दिन को सामायिक दिवस के रूप मे मनाया गया। रंगों के त्योहार के दिन सामायिक और स्वाध्याय के रंग से गुरु भक्तों ने अपनी आत्मा को धर्म अराधना के गाढ़े रंग से रंगा, गुरुदेव के सानिध्य में धर्म अराधना की ऐसी लड़ी लगी कि "80 से ज्यादा लोगों ने 11 सामायिक" के साथ प्रतिक्रमण करके आत्म शुद्धि किये और कई अन्य गुरुभक्तों ने 5, 7 और 9 सामायिक की साधना भी की।
जयपुर, कोटा, इन्द्रगढ़, इंदौर, धार, बेरछा, बैतूल, बालाघाट, दुर्ग से पधारे गुरु भक्तों एवं रायपुर के गुरुभक्तों ने सामायिक और स्वाध्याय के रंग की जो होली खेली, उस होली के रंग से कल पूरा पुजारी पार्क रंगमय हो गया।
इस शुभ अवसर पर गौतम प्रसादी के लाभार्थी श्री अनिलजी श्रीमती मोहनीदेवी बागरेचा परिवार बालाघाट रहे, प्रभावना के लाभार्थी श्रीरिखबचंदजी, अंकितजी सेठिया परिवार राजनाँदगाँव रहे।
आप सभी का सकल जैन समाज रायपुर, जैन शिक्षण संघ जयपुर, महावीर स्वाध्याय शाला इंदौर, मध्य प्रदेश स्वाध्याय संघ इंदौर, बहुत बहुत अनुमोदना करता है, भविष्य में भी आपका सहयोग अपेक्षित है।
17 Aug 2026