BREAKING

रायपुर वालों ने जमकर खेला रंग गुलाल, मूणत के रंगपंचमी महोत्सव में उमड़ा शहर, जुटी साय सरकार।

Share:

रंगपंचमी पर मारुति मंगलम, गुढियारी में मूणत ने किया भव्य आयोजन।

रायपुर - गुढ़ियारी स्थित मारुति मंगलम भवन में आयोजित इस समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा, मंत्री श्यामबिहारी जायसवाल, लक्ष्मी राजवाड़े, प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह समेत कई वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं ने बड़ी तादाद में शिरकत की। मूणत ने सभी आगंतुकों को रंगपंचमी की शुभकामनाएं देते हुए, उनका रंग गुलाल से स्वागत किया।


सीएम साय समेत सभी कैबिनेट मंत्रियों ने महतारी वंदन योजना समेत भाजपा सरकार की अन्य योजनाओं का लाभ मिलने पर आमजनों को बधाई दी। साथ ही विश्वास दिलाया कि भाजपा सरकार मोदी की हर गारंटी को पूरा करेगी। छत्तीसगढ़ में चारो तरफ खुशहाली होगी। वही आमजनों ने मुख्यमंत्री समेत कैबिनेट मंत्रियों के प्रति आभार प्रकट किया।


कार्यक्रम में प्रसिद्ध लोक गायिका वैशाली गायकवाड ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

Share:

Popular News