रायपुर - पूज्यनीय माताजी स्व. श्रीमती विद्यादेवी जैन जी को रक्तदान के लिए छत्तीसगढ़ के राज्यपाल श्री शेखर दत्त जी द्वारा सम्माननित किया गया था।
रक्तदान के छेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उनके द्वारा साल भर एवम विशेष रूप से भगवान महावीर जयंती पर यह आयोजन किया जाता रहा है, सन 2016 में माताजी के निधन के पश्चात प्रत्येक महावीर जयंती पर यह कार्य मेरे द्वारा महावीर जन्म कल्याणक समिति रायपुर के अविस्मरणीय सहयोग से किया जा रहा है।
जैन समाज में एवम सभी क्षेत्रों में सेवा में रहा है विशेष योगदान यथा विकलांगो को जयपुर पैर देना, निर्धन छात्रों को पुस्तक, यूनिफॉर्म वितरण, विधवा महिलाओं जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन देना आदि।
इस वर्ष भी श्री महावीर जन्म कल्याणक समिति रायपुर के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र गोलछा, महासचिव वीरेन्द्र डागा, कोषाध्यक्ष अमित मुनोत, कार्यकारी अध्यक्ष अमर बरलोटा, महावीर कोचर, प्रमोद छत्तीसावोहरा एवम टीम के सदस्यों के सहयोग से रक्तदान का कार्य किया जा रहा है। सभी का हृदय से आभार।
अंत में एक छोटा सा संदेश, कौन कहता है कि माता पिता के स्वप्नों को पूरा नहीं किया जा सकता, केवल माता पिता के प्रति समर्पित भाव ही आपको इस हेतु प्रेरित करेंगे। ????
सादर प्रेषक - इंजी. प्रत्यूष मंजुला रायपुर छत्तीसगढ़
17 Aug 2026