रायपुर - महावीर जन्म कल्याणक उत्सव के उपलक्ष्य में आज दिनांक 07/04/2024 को वर्धमान महिला मण्डल, न्यू राजेंद्र नगर द्वारा "किड्स कार्निवल" का आयोजन किया गया, जो कि वर्धमान जिनालय स्थित विचक्षण जैन विद्यापीठ के परिसर पर बहुत ही सुंदर तरह से आयोजित हुआ।
मण्डल की अध्यछा श्रीमति सरिता पारख सदस्यगण रीना सिंधी, शानू पारख, रेखा पारख, मंजू पारख, श्रीमति कुसुम जी बेगानी, दर्शना संखलेचा, आरती, मोनिका लुनिया, नम्रता लुनिया, जया कोठारी, दीपिका डागा सभी सदस्यगणों द्वारा बच्चों के लिऐ पांच एक्टिविटी जैसे गवली, योगा, पेंटींग निःशुल्क सिखाए गये, साथ ही गेन्स, फूड वैरायटी भी सिखाया गया।
वर्धमान महिला मण्डल के तत्वावधान में आयोजित यह कार्यक्रम विकलांगजनों के सहायतार्थ था, समाजसेवा के उद्देश्य से किया यह कार्यक्रम बहुत सफल रहा।
17 Aug 2026