BREAKING

सखी महिला मंडल का प्रोग्राम नवकार स्मरण महावीर के शरण और दूसरा प्रोग्राम प्रभु तुमसे लागी लगन संपन्न।।

Share:

भगवान महावीर जन्म कल्याणक के महोत्सव के उपलक्ष में संदीप भवन, शंकर नगर में आयोजित हुआ कार्यक्रम।

रायपुर - भगवान महावीर जन्म कल्याणक के महोत्सव के उपलक्ष में सखी महिला मंडल शंकर नगर द्वारा संदीप भवन शंकर नगर में प्रोग्राम रखा गया, पहला प्रोग्राम नवकार स्मरण महावीर के शरण और दूसरा प्रोग्राम प्रभु तुमसे लागी लगन यह कार्यक्रम रखा गया।

कार्यक्रम में जैन श्री संघ शंकर नगर के आदरणीय श्री फूलचंद जी नाहटा, अध्यक्ष श्री संजय गिडिया, महासचिव श्री राजेंद्र सेठिया और इंदर छाजेड़ आदि उपस्थित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं। आदरणीया श्रीमती मैंना जी सुराणा, सरला जी गोलछा, भक्ति बहू मंडल, वामा मंडल और सखी महिला मंडल की सदस्याये आदि उपस्थित हुये।


पहला प्रोग्राम नवकार स्मरण महावीर के शरण और दूसरा प्रोग्राम प्रभु तुमसे लागी लगन यह कार्यक्रम रखा गया। पहले प्रोग्राम में प्रथम स्थान श्रीमती विनीता जी टाटिया, दूसरा स्थान श्रीमती सुषमा राजेश जी बरडिया और तीसरा स्थान श्रीमती नीलम जी ओस्तवाल रहे। दूसरा प्रोग्राम में पहला स्थान श्रीमती कविता जी गोलछा, दूसरा स्थान सुरभि जी सिंघवी और तीसरा स्थान स्वाती जी गादिया रही, सखी महिला मंडल की बहने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Share:

Popular News