BREAKING

महावीर इंटरकांटिनेंटल सर्विस आर्गेनाइजेशन रायपुर के द्वारा रोजगारमूलक स्किल डेवलपमेंट शिविर आयोजित किया गया।

Share:

महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति 2024 के अंतर्गत आयोजित हुआ कार्यक्रम।

रायपुर - महावीर इंटरकांटिनेंटल सर्विस आर्गेनाइजेशन रायपुर के द्वारा महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति 2024 के अंतर्गत रोजगारमूलक स्किल डेवलपमेंट शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर का उद्घाटन श्री राजेश मूणत विधायक एवं पूर्व मंत्री के मुख्य आतिथ्य में एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री पुरंदर मिश्रा विधायक रायपुर उत्तर  के कर कमलों से किया गया। विशेष अतिथि श्री विजय कांकरिया अध्यक्ष ऋषभदेव जैन मंदिर ट्रस्ट, श्री अभय भंसाली कार्यकारी अध्यक्ष, श्री नरेश बैदमुथा ट्रस्टी, श्री राजेन्द्र गोलछा ट्रस्टी, श्री उज्जवल झाबक ट्रस्टी, श्री जितेन्द्र गोलछा अध्यक्ष महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति 2024,महावीर इंटरकांटिनेंटल सर्विस आर्गेनाइजेशन के संरक्षक एंव समाज सेवी श्री सुरेश जी कांकरिया एवं श्री संपत जी झाबक उपस्थित थे।

श्री राजेश मूणत एवं श्री पुरंदर मिश्रा जी ने 12 स्टाल के फीते को खोलकर स्किल डेवलपमेंट शिविर का उद्घाटन किया व प्रत्येक स्टाल पर जो प्रशिक्षण दिया जा रहा था उसका मुआयना किया व सभी को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की। श्री राजेश मूणत ने इस रोजगारोन्मुखी स्किल डेवलपमेंट शिविर के आयोजन की भूरी भूरी प्रशंशा करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम का सतत् जारी रखना चाहिए व एक परमानेंट केन्द्र स्थापित किया जाना चाहिए। श्री पुरंदर मिश्रा जी ने शिविर की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन बहुत महत्वपूर्ण है ओर यहां पर विभिन्न प्रकार की  सामग्रियां बनाना सिखाया जाकर उसका विपणन (मार्केटिंग)भी सिखाया जाएगा जो कि अतिआवश्यक  है। उन्होंने सभी आयोजकों,प्रशिक्षकों, सहयोगियों एवं प्रशिक्षण प्राप्तकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए यह भी कहा कि वे  हर तरह के सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहेगें। 


महावीर इंटरकांटिनेंटल सर्विस आर्गेनाइजेशन के अंतर्राष्ट्रीय महासचिव एवं कार्यक्रम के मुख्य संयोजक वीर लोकेश कावड़िया, प्रदेश अध्यक्ष वीर अशोक जैन, प्रदेश सचिव वीर राजेन्द्र बोहरा, प्रदेश महिला अध्यक्ष वीरा अंजू पारख (राजिम),रायपुर के अध्यक्ष वीर मोतीलाल ओसवाल, सचिव वीर नवनीत झा, कोषाध्यक्ष वीर संजय गिड़िया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीर योगेन्द्र भंडारी, वीर जयंत भाई टांक, वीर कुमार सिंह, वीर बसंत जी (फाउण्डर मेंबर) भागलपुर, वीर हर्षद सुराणा (अध्यक्ष बेरला), वीर गोल्डी सुराणा (बेरला) वीर  छगन मूदंड़ा, वीर ड़ा अनिल द्विवेदी, वीर मुकेश शाह, वीर फूल चंद नाहटा वीर राजेन्द्र सेठिया,वीर नरेन्द्र लूनिया, वीर मनीष शाह, वीर धर्मेन्द्र जैन, वीर मनोज कोठारी, वीर बसंत चक्रधारी, वीर धर्मेन्द्र जैन,वीरा किरण जैन, वीरा मिली बेनर्जी, वीरा निर्मला भंडारी, वीरा संगीता जैन एवं समस्त सदस्यगणों की प्रत्यक्ष  सहभागिता  से लगभग 154 लोगों नें 24 प्रकार की जीवनोपयोगी सामग्रियों की  निर्माणकला तथा  विपणनकला का सफल प्रशिक्षण प्राप्त किया।

Share:

Popular News