डोंगरगढ - मोदी सरकार की नीतियों के चलते देश के तार्थ छेत्र आज धार्मिक पर्यटन की नई ऊंचाइयों पर पहुँच रहे है काशी विश्वनाथ धाम, केदारनाथ धाम, महाकालेश्वर धाम की दर्ज पर डोंगरगढ तीर्थ क्षेत्र भी आने वाले समय मे निःचित तौर पर विकसित होगा, जिसकी शुरुआत प्रसाद योजना के अंतर्गत होने वाले कार्यो को देखकर पता चल रहा है। जिससे देश विदेश से आने वाले पर्यटकों में हम रिकार्ड वृद्धि का अनुमान लगा सकते है।पर्यटन को बढ़ावा मिलने से डोंगरगढ शहर सहित आसपास के लोगो की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी जिससे खानपान, होटल, लाज, होमकेयर, पूजा सामग्री व अन्य तरह के उघोगों को बढ़ावा मिल सकेगा। जिसे देख निःचित तौर पर स्थानीय लोगो को रोजगार के अवसर प्राप्त होने की असीम संभावनाएं भी बढ़ेगी। जरूर आने वाले समय मे मोदी सरकार की कल्याणकारी नीतियों के चलते डोंगरगढ निवेशकों की पसंद होगा।जिस तरह देश के प्रधानमंत्री डोंगरगढ के चंद्रगिरि तीर्थ में लंबा समय बिताया माँ बम्लेश्वरी देवी दर्शन कर अपनी श्रद्धा दिखाई इससे पूरी संभावनाएं है आने वाले समय मे डोंगरगढ छत्तीसगढ़ सहित विश्व पटल पर अपनी गहरी छाप छोड़ सकेगा श्री भंडारी ने डबल इंजन की सरकार होने पर कहां की डोंगरगढ़ में रोजगार के कोई अन्य अवसर न होने पर पर्यटन की असीम संभावनाएं है छेत्र के चारो तरफ प्राकृतिक के मनोरम छटा बिखेरी हुई है जो पर्यटकों को रोमांचित करती है मोदी सरकार व राज्य की विष्णुदेव सरकार डोंगरगढ के समग्र विकसित विकास की मजबूत शुरुआत कर चुकी है इसलिए हम सभी को मोदी सरकार के पक्ष में मजबूती से खड़े होने की आवश्यकता है।
17 Aug 2026