रायपुर - भगवान महावीर जयंती के अवसर पर जारी कार्यक्रमों के अंतर्गत आज महिला समृद्धि बाजार परिसर में भंडारे का आयोजन वालफोर्ट परिवार के सहयोग से किया गया। महावीर जयंती उत्सव समिति के अध्यक्ष जितेंद्र गोलछा और कार्यक्रम संयोजक सुरेश बाफना ने उक्ताश्य की जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिवर्ष महावीर जयंती से पूर्व 15 दिनों तक अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
इसी कड़ी में आज भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्र के हजारों नागरिकों ने प्रसाद ग्रहण किया।
सूचनदाता - सुरेश बाफना (कार्यक्रम संयोजक)
17 Aug 2026