BREAKING

भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के अंतर्गत संदीप भवन में नवकार जाप का आयोजन संपन्न हुआ।

Share:

श्रीसंघ शंकर नगर व नवकार जाप ग्रुप ने आयोजित किया था नवकार जाप।

रायपुर - भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के अंतर्गत संदीप भवन में नवकार जाप का आयोजन प.पू. जैन इतिहास चंद्रिका डॉ. विजयश्री जी म.सा. सेवाभावी महासती तरूलता श्री जी म.सा. के सानिध्य में आज संदीप भवन, शंकर नगर में नवकार जाप का आयोजन बहुत ही अच्छी व्यवस्था में सभी घटक श्रीसंघ प्रमुखों व साधर्मिको की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

आज की शानदार व्यवस्था के लिए श्रीसंघ शंकर नगर की बारंबार अनुमोदना जिन्होंने नवकार जाप ग्रुप के नियमों के अनुसार ही आयोजन संपन्न किया। नवकार जाप ग्रुप के द्वारा प्रतिमाह के दूसरे रविवार को सभी घटकों व श्रीसंघों के साथ सुबह 9 से 10 बजे तक नवकार जाप का आयोजन किया जाता है। ग्रुप ने

जनवरी - सकल श्रीसंघ, चौबे कालोनी

फरवरी - श्री खंडेलवाल दिगंबर पंचायत, फाफाडीह

मार्च - रायपुर श्रमण संघ, लालगंगा पटवा भवन

में नवकार जाप आयोजित किया है।

आज रायपुर जैन समाज में बहुत से महत्वपूर्ण आयोजन थे, इन सबके बीच समय निकाल कर सभी घटकों व श्रीसंघ प्रमुखों व साधार्मिकों ने नवकार जाप का लाभ लिया।

आज का आयोजन भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के अंतर्गत किया गया था, सुबह समयानुसार 9 बजे नवकार जाप प्रारंभ हुआ, 10 बजे जाप समाप्ति के बाद राजेंद्र सेठिया जी ने उपस्थित सभा का संचालन किया, परंपरानुसार नवकार जाप ग्रुप ने श्रीसंघ शंकर नगर व महिला मंडल को प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

ऋषभदेव ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री कन्नू कांकरिया, श्री गौतमजी चौरडिया (सेवानिवृत्त जज), शंकर नगर श्रीसंघ से श्री संजय गिडिया, मनोज कोठारी, बटाविया जी, भगवान महावीर जन्मकल्याणक समिति के अध्यछ श्री जितेन्द्र गोलछा नवकार जाप ग्रुप से आशीष जैन, राजेंद्र पारखजी ने अपने विचार रखे।

Share:

Popular News