रायपुर - भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के तत्वाधान में विचक्षण जैन विद्यापीठ कुम्हारी/रायपुर एवं बाल्को मेडिकल सेंटर नया रायपुर के द्वारा आयोजित निःशुल्क कैंसर जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन सहयोगी संस्था अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद रायपुर के द्वारा 16 अप्रैल 2024, दिन मंगलवार, समय प्रातः 9:30 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक एम.जी. रोड दादाबाड़ी रायपुर में आयोजित किया गया, जिसमें बालको मेडिकल सेंटर की एक्सपर्ट टीम व अत्याधुनिक कैंसर जाँच की सभी मशीनों से सुसज्ज़ित बस द्वारा 30 से अधिक मरीजों का निःशुल्क कैंसर परिक्षण किया गया व उन्हे परामर्श दिया गया साथ ही रायपुर होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज रामकुंड, रायपुर के डॉक्टर व नर्सों के द्वारा 50 से अधिक मरीजों को परामर्श दिया गया व डॉक्टर हर्षपाल मेहता के द्वारा 'हम कैसा जीवन जी रहे है व कैसा जीवन जीना है' जिससे हम स्वस्थ रहे इस विषय पर 1 टू 1 काउन्सलिंग प्रदान कर शिविरार्थियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।
शिविर का शुभारंभ सुरेश जी कॉंकरिया, संपत झाबक, प्रकाश मालू, राजेश सावनसुखा, अनिल लोढ़ा, सुनील गोलछा, विजय मालू ने नवकार महामंत्र के गुंजन के साथ किया। भगवान महावीर जन्मकल्याणक समिति से जितेन्द्र गोलछा, अमर बरलोटा ने आयोजन समिति को शुभकामनाएं दी।
शिविर के संचालन में के-युप रायपुर से सुरेश भंसाली, विजय मालु, मेघराज कांकरीया, आलोक मालू, नरेन्द्र बुरड़, सचिन पारख, प्रसन्न चोपड़ा, विनय भंसाली, जिनेश गोलछा, राकेश चोपड़ा, जितेंद्र रायसोनी, दिव्यांग गोलछा, अरविन्द रामपुरिया, राजकोचर, दिलीप बैद, किशन बोहरा, अविनाश सेठिया आदि ने सक्रिय भुमिका निभाई, साथ ही केयूप व हर्षपाल जी मेहता के सुंदर प्रयासों की खूब खूब अनुमोदना, स्वास्थ्य परिक्षण कराने आये समस्त मरीजो ने शिविर की हार्दिक प्रशंसा की।
17 Aug 2026