BREAKING

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन और जैन सोशल ग्रुप द्वारा एम्स के सहयोग से स्वास्थ्य जागरूकता, आपातकालीन प्राथमिक चिकित्सा व CPR ट्रेनिंग शिविर का आयोजन किया गया।

Share:

भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के अंतर्गत दिनांक १४ अप्रैल को जैन दादाबाड़ी एम जी रोड रायपुर में किया गया आयोजन।

रायपुर - इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रायपुर और जैन सोशल ग्रुप द्वारा एम्स रायपुर के सहयोग से भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के अंतर्गत दिनांक १४ अप्रैल को एक स्वास्थ्य जागरूकता, आपातकालीन प्राथमिक चिकित्सा व CPR ट्रेनिंग शिविर का आयोजन दिनांक १४ अप्रैल २०२४ को जैन दादाबाड़ी एम जी रोड रायपुर में किया गया।

इस शिविर में लोगों को यह जानकारी दी गई कि घर, ऑफिस या सड़क में किसी  भी स्वास्थ्य संबंधी इमरजेंसी की स्थिति में हॉस्पिटल पहुँचते तक क्या सावधानी रखनी चाहिए, क्या इमरजेंसी की दवा देनी चाहिए, और क्या नहीं करना चाहिए यह बताया गया। एक्सीडेंट होने पर या बेहोश होने पर मरीज़ को हॉस्पिटल किस प्रकार शिफ्ट करना चाहिए यह बताया गया । साँप व किसी अन्य जानवर द्वारा काटने पर तुरंत क्या करना और क्या नहीं करना यह बताया गया।

इस शिविर में जीवन रक्षक CPR ( कार्डीओपल्मनेरी रेससिटेशन) बारे में बताया गया कि कैसे इस प्रक्रिया से मरीज़ की जान बचाई जा सकती है। CPR कैसे किया जाता है इसका व्यक्तिगत प्रशिक्षण इस शिविर में विशेषज्ञों के द्वारा दिया गया। इसके  लिए AIIMS रायपुर से विशेष रूप से ट्रेनर व maniquine ( पुतले) उपलब्ध  कराए गए।इस शिविर में आम लोगों के अलावा सीआरपीएफ़ के जवानो ने भी भाग लिया और  CPR का प्रशिक्षण लिया।

  इस शिविर में शहर के अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सक  डॉ अशोक भट्टर, IMA रायपुर अध्यक्ष डॉ राकेश गुप्ता, डॉ दिनेश मिश्रा, डॉ संजय शर्मा, डॉ सुभाष अग्रवाल, डॉ सुधा त्रिवेदी, डॉ शम्भूनाथ बनर्जी, डॉ सुधीर टिचकूले, AIIMS रायपुर के डीन डॉ आलोक अग्रवाल, डॉ विकास अग्रवाल, डॉ ज्योतिर्मय चंद्राकर, डॉ सुनील जैन, डॉ अभिनव शुक्ला, डॉ विवेक गोयल, डॉ अनीश गोलछा, डॉ जय श्री घाटे व अन्य चिकित्सकों ने अपनी सेवाए दी। डॉ  महेश सिन्हा के मार्गदर्शन में यह शिविर सम्पन्न हुआ। इस शिविर के प्रभारी डॉ अनिल जैन थे। जैन सोशल ग्रूप के अध्यक्ष निलेश बोथरा व सचिव पंकज कांकरिया का इस शिविर में विशेष योगदान रहा 

  रायपुर IMA के द्वारा इस तरह के और भी शिविर विभिन्न सामाजिक संगठनो के साथ मिलकर करने की योजना है ताकि लोगों को प्राथमिक चिकित्सा के बारे में जानकारी मिल सके व CPR की ट्रेनिंग मिल सके।

Share:

Popular News