रायपुर - कवि राजेश जैन 'राही' की व्यंग्य कृति 'नाचे आम आदमी' का विमोचन दिनांक 21 अप्रैल, रविवार सुबह 11 बजे स्थानीय वृंदावन सभागार में सम्मानीय अतिथियों डॉ. गिरीश पंकज, डॉ. चितरंजन कर, डॉ. मृणालिका ओझा, एम राजीव एवं संजय जैन गिड़िया के कर कमलों से होगा।
कृति पर डॉ. गिरीश पंकज, डॉ चितरंजन कर एवं डॉ. मृणालिका ओझा अपने महत्वपूर्ण विचार रखेंगे।
कार्यक्रम में कवि सम्मेलन भी होगा जिसमें भूमिका जैन आगरा, शालू साँखला भीलवाड़ा, सलोनी जैन ब्यावर समेत स्थानीय रचनाकार भी अपनी कविताओं का पाठ करेंगे। विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने वाली विभिन्न सामाजिक संस्थाओं को 'नवरंग समाज रत्न सम्मान' से सम्मानित किया जाएगा।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. सीमा श्रीवास्तव एवं श्री अनिल श्रीवास्तव ज़ाहिद करेंगे। सभी साहित्य प्रेमी कार्यक्रम में सादर आमंत्रित हैं।
..... राजेश जैन 'राही', रायपुर
संयोजक, नवरंग काव्य मंच, रायपुर
17 Aug 2026