रायपुर - बेज़ुबान पशु व पक्षी की सेवा में कार्यरत संस्था नेकी कर फाउंडेशन द्वारा रामनवमी का जश्न राम मंदिर के प्रांगण में बेज़ुबान पक्षियों के लिए सकोरा व दाना का वितरण करके किया गया ! इस सफल आयोजन में संस्था द्वारा रायपुरवसीयो को पक्षी की सेवा हेतु प्रेरित किया गया।
नेकी कर संस्था द्वारा 2000 सकोरे व 3500 पैकेट दाना का वितरण किया गया ! इस सफल कार्य में 30 वालंटियर ने सेवा दी। यदि आप भी बेज़ुबान पक्षियों की मदद करना चाहते है तो संस्था के ऑफिस से सकोरा प्राप्त कर सकते है।
17 Aug 2026