BREAKING

मॉड्यूलर क्ले वर्क शॉप "क्ले करमा" मिट्टी से मूर्ति तक का प्रशिक्षण दिया गया।

Share:

श्रीकला ग्रुप गुजरात के अंतरराष्ट्रीय कलाकारों ने नृत्य संगीत एवम नाटक की भावपूर्ण अदभुत प्रस्तुति की गई।

रायपुर - महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 2024 द्वारा आयोजित 15 दिवसीय सांस्कृतिक आयोजनों में आज 17 अप्रैल को निर्वाण ग्रुप रायपुर द्वारा मॉड्यूलर क्ले वर्क शॉप "क्ले  करमा" मिट्टी से मूर्ति तक का प्रशिक्षण दिया गया।


निर्वाण ग्रुप की अध्यक्ष मोना जैन, तृप्ति बरडिया, सचिव आश्रिता जैन, मयूरी जैन ने बताया की यह क्ले करमा वर्क शॉप का आयोजन इस बार महोत्सव में हमारे द्वारा पहली बार किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य बच्चो से लेकर बड़े सभी हमारे देश की मिट्टी एवं हमारी विरासत जैन धर्म  की संस्कृति से जुड़े रहे।इस 1 दिवसीय वर्क शॉप में क्ले आर्ट के प्रशिक्षक अजय पोद्दार द्वारा लाइव बच्चो को मॉड्यूलिट का उपयोग कर आर्ट किस तरह बनाया जा सकता है। यह सिखाया गया। इस वर्क शॉप में जैन धर्म के प्रतीक चिन्ह महावीर जयंती पर भगवान महावीर का क्ले आर्ट बनाने का 1 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इस वर्क शॉप में कुल 150 छोटे बड़े बच्चो ने भाग लिया। जिसे दो वर्गों में बाटा गया था। वर्ग A में 7 साल से 14 साल के बच्चे और वर्ग B में 14 साल से बडो बच्चो का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण देने वाले अजय पोद्दार ने बताया की पिछले 12 वर्षो से वर्क शॉप के साथ मुरल आर्ट क्ले सेरामिक मुराल ऑनलाइन क्लासेज चलाते आ रहे है। उनके द्वारा पुणे, मुंबई, दिल्ली आर्ट कॉलेज में 10 दिवसीय प्रशिक्षण भी दिया जाता है। ऑनलाइन क्लास में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगभग 250 लोग प्रशिक्षण दिया जा चुका है। आज जो बच्चो ने प्रशिक्षण लिया है उनकी प्रतिस्पर्धा 20 अप्रैल को करवाई जायेगी।

इस आयोजन में विशेष रूप से निर्वाण ग्रुप के अध्यक्ष मोना जैन, तृप्ति बरडिया, सचिव आश्रिता जैन, मयूरी जैन, वर्षा गुंडाहल, अंकिता गोलछा, मोनिका जैन, वर्षा संचेती, राशि झाबक, निधि जैन, बरखा जैन, खुश्बू साखला, पूजा जैन, श्वेता बोथरा, पायल झाबक , शेवी बाफना, श्रद्धा लोढ़ा, रूपल नवलखा, पूजा चोपड़ा, रुचि पारख, श्वेता बोहरा, श्वेता विशेष कार्य हेतु मोना जैन, आश्रिता रायसोनी, तृप्ति बरडिया, वर्षा संचेती, मयूरी गोलछा, स्नेहा, निधि लोढ़ा, नीलू झाबक, सरिता जैन, प्रीति जैन का विशेष रूप से उपस्थित थी।


आज रात्रि श्रीकला ग्रुप गुजरात के सूरत से आए अंतरराष्ट्रीय कलाकारों नृत्य, संगीत, नाटक द्वारा द्वारा माता त्रिशाल के लाला भगवान महावीर पर बहुत ही सुंदर भावपूर्ण अदभुत प्रस्तुति दे रहे है। इस अद्भुत प्रस्तुति को देख कर धर्म प्रेमी बंधुओ आचार्यचकित रह गए। तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा मंच गूंज उठा। सभी उपस्थित कलाकारों ने अपनी जैन धर्म की संस्कृति भगवान महावीर की उपदेश उनका संदेश आदि चीजों को बहुत अच्छे से प्रदर्शित किया।

भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव 15 दिवसीय प्रभात फेरी में आज को प्रभात फेरी प्रातः 6.30 बजे 17 अप्रैल को पंचशील नगर श्री उत्तमचंद जी मुथा के निवास स्थान पंचशील नगर होते हुए से पाम रेसीडेंसी कटोरा तालाब रायपुर में समाप्त हुई।

दिनाँक 19अप्रैल 2024 शुक्रवार शाम 7.30 बजे से जैन दादाबाड़ी एम .जी रोड़ रायपुर में श्री दिगम्बर जैन महिला मंडल रायपुर द्वारा उपसर्गजयी सुकुमाल महामुनिराज की कथा मोक्ष के प्रेमी" (राग से वैराग्य की ओर) भव्य नाटिका का आयोजन किया गया है। जिसकी संयोजक-श्रीमति श्रद्धा योगेंद्र जैन (गुरुकृपा) सह संयोजक - श्रीमति लवली जैन, रश्मि जैन, प्रियंका जैन, संध्या जैन, हिना जैन आदि द्वारा यह धार्मिक नाटक तैयार कर प्रस्तुत किया जा रहा है।

आज विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम में सुबह 11:00 बजे सुधर्म महिला मंडल द्वारा महावीर भवन, नयापारा में साधार्मिक सहायता का आयोजन किया गया। जिसमे विशेष रूप से शारदा बोथरा उपस्थित थी। दोपहर 3:00 वीर quizAक्षरी का आयोजन भक्ति बहुमंडल,शंकर नगर द्वारा दादाबाड़ी, एम. जी. रोड में आयोजित किया गया। जिसमे विशेष रूप से रेणु बरडिया, विनीता टाटिया उपस्थित थी। शाम 4:00 जैन वेशभूषा नवकार मंडल, डी. डी. यु. नगर द्वारा दादाबाड़ी, एम. जी. रोड में आयोजित की गई, जिसमे सुनीता कात्रेला प्रमिला जैन विशेष रूप से उपस्थित थी।

सूचनादाता - जितेंद्र गोलछा अध्यक्ष

वीरेंद्र डागा महासचिव

अमित मूणत कोषाध्यक्ष 

अमर बरलोटा कार्यकारी अध्यक्ष

प्रणीत जैन मीडिया प्रभारी

Share:

Popular News