BREAKING

निर्वाणा महिला मंडल ने भीषण गर्मी में सेवा देते ट्रैफिक सिपाहियो एवं जरूरतमंद को छत्ता वितरण किया।

Share:

रायपुर - निर्वाणा ग्रुप रायपुर द्वारा राजधानी रायपुर के विभिन्न चौक चौराहों पर भीषण गर्मी में जो ट्रैफिक सिपाही कर्मचारी अपनी ड्यूटी करते है, उनको आज शारदा चौक स्थित ट्रैफिक थाने के पास छत्ता का वितरण किया गया। साथ ही शहर में ऐसे जरूरतमंद जो सड़क में अपना जीवन व्यतीत करते है उनको भी छत्ता का वितरण किया गया। मंडल द्वारा सड़क में दुकान लगाने वालो को भी छत्ता वितरण किया जाएगा।

इस अवसर पर निर्वाणा ग्रुप की अध्यक्ष मोना जैन, तृप्ति बरडिया, सचिव आश्रिता जैन, मयूरी जैन, वर्षा गुंडाहल, सरिता जैन, अंकिता गोलछा, मोनिका जैन, वर्षा संचेती, राशि झाबक, निधि जैन, बरखा जैन, खुश्बू साखला, पूजा जैन, श्वेता बोथरा, पायल झाबक, शेवी बाफना, श्रद्धा लोढ़ा, रूपल नवलखा, पूजा चोपड़ा, रुचि पारख, श्वेता बोहरा, श्वेता विशेष कार्य हेतु मोना जैन, आश्रिता रायसोनी, तृप्ति बरडिया, वर्षा संचेती, मयूरी गोलछा, स्नेहा, निधि लोढ़ा, नीलू झाबक, सरिता जैन, प्रीति जैन का विशेष रूप से उपस्थित थी।

Share:

Popular News