रायपुर - भगवान महावीर स्वामी 2623वे जन्मकल्याणक महोत्सव के उपलक्ष्य में आज खरतरगच्छ युवा परिषद भाटापारा द्वारा राहगीरों को रसना वितरण किया गया, जिसमे लगभग 1200 से अधिक लोगो को रसना पिलाई गई। रसना वितरण के बाद टेहका स्थित कामधेनु गौशाला में गुड़ व चुनी दान देकर जीवदया का कार्यक्रम किया गया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए श्रीसंघ के अध्यक्ष राजकुमार चोपड़ा संघ के वरिष्ठ श्री लालचंद जी टाटिया, युवा मंडल के अध्यक्ष रोहन कोटडिया, विकास लालवानी, सजल ओस्तवाल, मयंक टाटिया, अभिषेक टाटिया, रोहित कोटडिया, अंकुर टाटिया, कुशल ओस्तवाल, अमन मोता, सौरभ टाटिया, पूनम ओस्तवाल, कुशल कोटडिया, श्रेयांश गोलछा, वैभव सांखला सहित युवा मंडल के प्रत्येक सदस्यों का सहयोग प्राप्त हुवा।
सभी जानकारी युवा मंडल के उपाध्यक्ष सिद्धार्थ गोलछा द्वारा दी गई।
17 Aug 2026