April 21, 2024


कोदवागोडान में मुख्यमंत्री की सभा में विधायक श्रीमती भावना बोहरा के नेतृत्व में आशीष जैन सहित दर्जनों लोगो ने भाजपा प्रवेश किया।

पंडरिया - आज पंडरिया विधानसभा के ग्राम पंचायत कोदवागोडान में लोकसभा प्रत्यासी श्री सन्तोष पांडेय के चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे छत्तीसगढ के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, श्री उपमुख्यमंत्री अरुण साव, तखतपुर के विधायक पंडरिया के माटीपुत्र धर्मजीत सिंह के समक्ष पंडरिया की लोकप्रिय विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने नेतृत्व में आशीष जैन, हरीराम कृपा साहू, दिलीप साहु, भरत साहू, भोजराम साहु, इतवारी यादव, मुकेश धुर्वे, सुखनंदन, नरोत्तम साहू के साथ ही दर्जनों लोगों ने भाजपा के रीतिनीति से प्रभावित होकर आज भाजपा में प्रवेश किए।

Advertisement


आशीष जैन रेल्वे आंदोलन से जुड़े रहे है, कोरोना काल में हेल्पिंग हेड्स के माध्यम से सेवा कार्य, व अन्य सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहते है।

विधायक श्रीमती भावना बोहरा ने कहा की सभी ने मोदी सरकार के कार्य शैली से प्रभावित होकर भाजपा ज्वाइन की है, साथ ही चुनाव में हमारी पार्टी को मजबूती मिलेगी।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch