महासमुंद - महावीर जयंती के सुअवसर पर सकल जैन श्रीसंघ के तत्वावधान में समाज के युवाओं का ग्रुप महावीर युथ फाउंडेशन के द्वारा इस भीषण गर्मी में शहर के केंद्र नेहरू चौक में छाछ वितरण का सफल आयोजन किया। भगवान महावीर के मूल मंत्र जियो और जीने दो एवं सर्व धर्म संम्भाव की भावना को लेकर इस छाछ वितरण का आयोजन किया गया था। लगभग 4000 लोगो ने इस भीषण गर्मी में छाछ का मजा उठाया, समाज के लोगो ने हर किसी को चाहे वो पैदल हो, गाड़ी में, बस में, कार में खुद छाछ उन तक पहुचाया, सदस्यों ने छाछ वितरण के साथ स्वच्छता का भी ध्यान रखते हुए आयोजन स्थल पर कूड़ादान रखकर सभी से कचरा उसपर डालने की अपील भी करी।
इस आयोजन में मुख्य रूप से सौरभ मालू, श्रेयांश कोटडिया, वैभव बोथरा, तन्मय लुनिया, शुभम चोपड़ा, सौरभ लुनिया, जिनेश मालू, यशराज लुनिया, हर्षित बोथरा का महत्वपूर्ण योगदान था।
17 Aug 2026