BREAKING

पेंसिल आर्ट और पोर्टेट आर्ट की बारिकियाँ सीखीं वर्धमान स्कूल की टीचर्स ने, सात दिवसीय फी वर्कशाप के माध्यम से राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त हरीश जग्गी दे रहे है प्रशिक्षण।

Share:

भागदौड भरे जीवन में सूकून का दो पल मिलने का माध्यम है कला - विजय चोपडा

रायपुर - रायपुर संतोषी नगर स्थित वर्धमान स्कूल में पेंसिल आर्ट और पोर्टट आर्ट की सात दिवसीय वर्कशाप टोचस के लिये प्रांरभ हुई। वर्कशॉप में प्रशिक्षण दे रहे हैं जग्गी आर्ट स्टूडियो के संचालक और मणिकर्णिका आर्ट गैलरी झांसी से अखिल भारतीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त प्रसिध्द आर्टिस्ट हरीश जग्गी है, वर्कशॉप का आरंभ माँ सरस्वती की अराधना व दीप प्रज्जवलित कर किया गया।


शुभारंभ अवसर पर स्कूल के संचालक विजय चोपडा ने कहा कि वर्कशॉप का उद्देश्य कला ज्यादा से ज्यादा लोगो क बीच पहुँच, जिसका अच्छा माध्यम टीचर्स हो सकती है। श्री चोपडा ने आगे कहा कि यदि कला को शौक के रूप में अपनाया जाए तो यह आज के भागदौड भरे जीवन में सुकून के दो पल देगी और प्रोफेशनल रूप में अपनाएँ तो आजीविका का अच्छा साधन बन सकती है। वर्कशॉप में प्रसिध्द आर्टिश्ट हरीश जग्गी पेंसिल आर्ट और पोर्टट आर्ट से संबधित पेंसिल शेडिंग, लाइन शेंडिग, आब्जेक्ट शेंडिग, चारकोल शेंडिंग, टिशू पेपर शेंडिग, सॉफ्ट रबड इरेजर पेंसिल आदि के उपयोग की बारिकियों का प्रशिक्षण दिया।

सात दिवसीय कार्यशाला में पोर्टेट आर्ट का भी प्रशिक्षण दिया जायेगा, जिसमें कलर पेंसिल का इस्तमाल ऑइल बेस पेंसिल के इस्तमाल को सिखाया जायेगा।

Share:

Popular News