BREAKING

भगवान महावीर जन्मकल्याणक पर मुख्यमंत्री ने विकलांग सेवा प्रत्यर्थ श्री विनय मित्र मण्डल का अभिनंदन किया।

Share:

श्री विनय मित्र मण्डल ने 25 हजार से ज्यादा दिव्यांगों को जयपुर पैर लगाकर नई जिंदगी दी।

रायपुर - भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव के मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने दिव्यांगों की सेवा प्रत्यर्थ श्री विनय मित्र मण्डल का अभिनन्दन किया। संस्था के अध्यक्ष महावीर मालू व पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र कोचर, महावीर तालेड़ा, सचिव आकाश गोलछा ने बताया कि आज मुख्यमंत्री श्री साय ने 25 हजार से ज़्यादा जयपुर पैर का वितरण करने के लिए श्री विनय मित्र मण्डल की सराहना की।

अध्यक्ष महावीर मालू, दीपचंद कोटड़िया, राजेश क़ानूगा ने मुख्यमंत्री श्री साय को बताया कि संस्था द्वारा 1986 से लगातार विकलांगों को जयपुर पैर दिए जाते हैं, 38 वर्षों में 25 हजार से ज़्यादा जयपुर पैर का वितरण किया गया है। जयपुर पैर का निर्माण कारीगर अब्दुल वहीद कुरैशी द्वारा किया जाता है। भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव समिति के अध्यक्ष जितेन्द्र गोलछा, महासचिव वीरेन्द्र डागा द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर मुख्यमंत्री जी के करकमलों से श्री विनय मित्र मण्डल का अभिनंदन किया गया।

Share:

Popular News