महावीर जयंती के अवसर पर जीवो और जीने दो रक्तदान शिविर।
राजनांदगांव - जीवो और जीने दो के संदेश को चरितार्थ करते हुए आज सकल जैन समाज राजनांदगाव मे महावीर जयंती के अवसर पर "अहिंसा परमो धर्मः के जयकारा के साथ भव्य शोभा यात्रा निकाली गई इसके बाद वीर प्रसादी का आयोजन एव्ं रक्त दान शिविर का आयोजन उदयाचल प्रांगण मे हुआ, जहाँ रक्तदान शिविर मे 151 रक्त वीरो ने रक्तदान करके भगवान् महावीर स्वामी के जियो और जीने दो के सिद्धांत को चरितार्थ किया
रक्तमित्र फनेन्द्र जैन ने बताया की गर्मी के दिनों मे रक्त की कमी सभी ब्लड बैंको मे हैं हम सभी समाज से रक्तदान शिविर करने की अपील करते हैं।
समता युवा संघ, भारतीय जैन संगठना, दिगम्बर समाज, तेरापन्थ युवा परिसद, महिला मंडल एव्ं सकल जैन समाज के सभी संगठनो ने रक्त दान शिविर मे बहुत उत्साह के साथ रक्तदान किया।
बैतुल निवासी सतीश पारख ने अपना 151वा रक्तदान किया, विशाखापटनम निवासी राजनांदगाव की बिटिया मयूरी टटिया ने रक्त दान किया, सहपत्नी रक्त दान राजा ओसवाल-काजल, सिद्धार्थ- हर्षा गोलछा, ऋषि शैफाली जैन, अंकित एकता बोहरा
ने सह पत्नी जोड़े से रक्त दान किया बड़ी संख्या मे महिलाओ एव्ं युवक युवतियो ने प्रथम रक्तदान शिविर मे किया। सकल जैन समाज के अध्यक्ष मनोज बैंद ने कहा रक्तदान जियो और जीने दो के संदेश सही अनुसरण है।
प्रवीण सेठिया, आतिश पारख, राजू नाहटा, ऋषभ कवाडं, अनुराग कोटडिया, सिद्धार्थ गोलछा, लक्ष्य बाफना, अर्पित गिडिया, राजा ओस्तवाल, राकेश ओसवाल, सौरभ पारख, समता युवा संघ टीम ने रक्तदान शिविर के आयोजन को सफल बनाया।