April 23, 2024


मोदी लहर को देख,भाजपा कार्यकर्ता में त्यौहार सा माहौल - विवेक मोनू भंडारी

राजनांदगांव - राजनांदगांव लोकसभा चुनाव में जिस तरह हर ओर आम जनता की जुबान में सिर्फ एक ही नाम सुनाई दे रहा मोदी मोदी उससे उत्साहित होकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं बहुत अधिक उत्साह उमंग दिखाई दे रहे है जिसे देख लगता है मानो कार्यकर्ता कोई त्यौहार मना रहे हो मानो जैसे दीपावली फिर से एक बार आ गई हो क्योंकि यह चुनाव भाजपा नही देश की जनता लड़ रही है।

Advertisement

भाजपा की सरकार में मोदी जी ने जो लगातार कार्य किये यह माहौल उन कार्यो का ही परिणाम है कि चुनाव दौरान जब कार्यकर्ता घर घर जाकर वोट मांगते है तो जनता खुद ही कह रही है हम मोदी को वोट देंगे,हम भाजपा को वोट देंगे जिसे देख यह सुनिचित होता है कि इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी देश मे एक नया इतिहास रचने जा रही है। जब कोई चुनाव राजनीतिक पार्टिया नही बल्कि देश की जनता खुद अपना पर निर्णय लेकर फिर से अपना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चुन लिया है यह सब बहुत अभूतपूर्व है उत्साह से भर देने वाला वातावरण है जिससे कार्यकताओं में कभी जोश खरोश दिखाई पड़ रहा है।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch