BREAKING

आचार्य भगवन 1008 श्री रामलाल जी म.सा. के 72 वें जन्म दिवस को निकाली गई "व्यसन मुक्ति संदेश प्रभात फेरी"

Share:

जय गुरु नाना जय गुरु राम

रायपुर : युग निर्माता, सिरिवाल प्रतिबोधक, व्यसनमुक्ति के प्रणेता, समाजिक कुरीतियों के उन्मूलन हेतु उत्क्रांति संदेश प्रदाता परम पूज्य 1008 आचार्य भगवन श्री रामलाल जी म.सा. के 72वें जन्म दिवस को दिनांक 22 अप्रैल 2024 को श्री साधुमार्गी जैन संघ, श्री साधुमार्गी जैन समता युवा संघ, श्री साधुमार्गी महिला समिति, श्री समता बहु मंडल रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जिसके अंतर्गत सर्वप्रथम आचार्य श्री रामेश के प्रमुख संदेश व्यसनमुक्त हो सारा देश पर आधारित व्यसन मुक्त व शाकाहार संऐश प्रभात फेरी समता धाड़ीवाल ज्ञान भवन सदर बाजार से आर.एस शुक्ला रोड, चिकनी मंदिर, कोतवाली चौक, छोटापारा होते हुए सुराना भवन, स्व. इंदरचंद धाडीवाल मार्ग, फायर ब्रिगेड चौक तक निकाली गई। प्रभात फेरी के सुराना भवन पहुचते ही उपस्थित सदस्यों के द्वारा नवकार जाप किया गया, आचार्य श्री रामेश की व वीर प्रभु की स्तुति की गई इसके बाद युवा संघ सदस्य भाई रुपेश छाजेड़ द्वारा आचार्य भगवन के जीवन पर आधारित प्रश्न उपस्थित सदस्यों से पूछे गये फिर मूलचंद जी सेठिया के द्वारा आचार्य श्री जी के जीवन की विशेषताओं पर प्रकाश डाला गया, वक्ताओं के क्रम में श्रेया धाडीवाल, पायल नाहर, अनुष्का चौरडिया ने अपने भाव रखते हुए आचार्य श्री रामेश के जन्म दिवस की शुभकामनाएं दी, अगले क्रम में श्री साधुमार्गी जैन संघ के मंत्री श्री इंदरचंद जी सांखला, श्रीमती सुषमा जी बरडिया, श्रीमती मंजु सुराणा, संघ के पूर्व अध्यक्ष श्री जेठमल जी सांखला, संघ के वर्तमान अध्यक्ष श्री उदयराज जी पारख व श्री साधुमार्गी महिला समिति की संरक्षिका श्रीमती कमला बाई जी चोपड़ा व महिलाओ ने अपने-अपने भाव रखते हूए आचार्य श्री रामलाल जी म.सा के दीर्घायु जीवन की मंगलकामना दी। अंत में सदा स्वस्थ रहे गुरु हमारे का पाठ व सामुहिक गुरु वंदना कर सभा का समापन किया गया। इसके बाद दोपहर 12 बजे संघ के सभी उदारमना परिवारों के सहयोग से "विशाल भंडारे" का आयोजन सुराणा भवन रायपुर में रखा गया, जिसमें रायपुर के समस्त राहगीरों ने व संघ सदस्यों ने गुरु राम प्रसादी व मठा ग्रहण किए जिसमें लगभग 1500 लोगों ने लाभ लिया।

यह जानकारी श्री साधुमार्गी जैन समता युवा संघ रायपुर के अध्यक्ष विकास धाडीवाल ने प्रदान की।

Share:

Popular News