BREAKING

लोढ़ा भाइपा रायपुर का "तोल मोल के बोल" मोटिवेशनल कार्यक्रम संपन्न।

Share:

मोतिवेशनल स्पीकर अरिजित गोस्वामी का वृंदावन हाल सिविल लाइन में संपन्न हुआ कार्यक्रम।

रायपुर - लोढा भाईपा परिवार रायपुर के सौजन्य से परिवार के बच्चों, युवा एवं महिला वर्ग को मोटीवेट (जागरूक) करने के लिए अनुभवी ट्रेनर अरिजित जी गोस्वामी के शानदार वक्तव्य (स्पीच) आज स्थानीय वृंदावन हाल, सिविल लाइन रायपुर में किया गया। जो कि एक सुखद और शानदार अनुभव के संपन्न हुआ।


जिसके लिए लोढा भाइपा के सक्रियजनो और लोढ़ा विंग्स की सदस्या कीर्ति जी, रितिका जी, आकांक्षा जी एवं अन्य सभी सदस्यों के  प्रयास से ये कार्यक्रम संपन्न हुआ। वरिष्ठों में श्री कमल जी लोढ़ा, गौतम जी, धनराज जी, कुमेश जी, मनोज जी भी सक्रिय रहे।


किसी भी कार्यक्रम की शुरुआत, संचालन शब्दों का चयन, प्रस्तुत करने का तरीका, बात करने का अंदाज, अपनी प्रतिभा को कैसे प्रस्तुत करना है। इन सभी की जानकारी बहुत ही सुन्दर और सारगर्भित शब्दों में उदाहरण के साथ अरिजित जी ने सभी को सिखाया, तकरीबन ४०-४५ सदस्यों ने (वरिष्ठ, युवा, महिला वर्ग एवं बच्चों) सभी ने इसका विधिवत ज्ञान प्राप्त किया, बहुत ही सुन्दर और सारगर्भित, शानदार आयोजन किया गया, प्रमुख्तः बच्चों में मंच में खड़े होकर निर्भीक होकर कैसे बोलना चाहिए, कैसे आकर्षक तरीके से लोगो को संबोधित करना चाहिए सिखाया गया। लोढ़ा भाईपा व लोढ़ा विंग्स के संयुक्त रूप से ये कार्यशाला आयोजित की थी जिसमें 40-45 सदस्यो ने भाग लिया।

Share:

Popular News