BREAKING

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर ध्वजारोहण की पत्रिका का विमोचन किया।

Share:

ध्वजारोहण प्रभु भक्ति में शामिल होने की स्वीकृति प्रदान की।

रायपुर - श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व चमत्कारी श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी के ध्वजारोहण व जन्मकल्याणक महोत्सव की पत्रिका का विमोचन मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के करकमलों से सम्पन्न हुआ।

इस अवसर पर दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद, महासचिव महेन्द्र कोचर, ट्रस्टी द्वय जय सांखला व योगेश बंगानी ने गुलाब फूल से मुख्यमंत्री जी का स्वागत किया। इस अवसर पर ट्रस्ट की ओर से शाल ओढ़ाकर मुख्यमंत्री जी का अभिनंदन किया गया व पत्रिका व श्रीफल से मुख्यमंत्री जी को ध्वजारोहण कार्यक्रम में 2 व 3 मई के लिए आमंत्रित किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय जी ने रात्रिकालीन प्रभु भक्ति में सम्मिलित होने की स्वीकृति प्रदान की।

ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने मुख्यमंत्री साय जी को शीघ्र जैन गौशाला की स्थापना संबंधित जानकारी दी गई, साय जी ने जैन गौशाला हेतु हरसंभव मदद की बात कही।

Share:

Popular News