रायपुर - श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व चमत्कारी श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी, भैरव सोसायटी में प्राण प्रतिष्ठित सभी प्रतिमाओं का सोने चांदी के बरक व दिव्य ओषधियों, पवित्र नदियों के सुगंधित जल इत्यादि से 18 अभिषेक महापूजन विधान आज प्रातः 9 बजे से होगा।
श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि वर्ष भर में हुई अशातनाओं से शुद्धिकरण हेतु ध्वजारोहण के पूर्व 18 अभिषेक विधान किया जाता है। जिनमंदिर की सभी 18 प्रतिमाओं का 18 श्रद्धालु परिवारों द्वारा मंत्रोच्चार व द्रव्यों से प्रसिद्ध विधिकारक श्री विमल गोलेछा के मार्गदर्शन में विधान सम्पन्न किया जावेगा। ध्वजा महोत्सव प्रतिष्ठाचार्य खरतरगच्छाधिपति आचार्य भगवंत श्री जिनमणि प्रभ सूरीश्वर जी मसा के शुभ आशीर्वाद से उपाध्याय प्रवर आध्यात्म योगी श्री महेन्द्र सागरजी के सुशिष्य उपाध्याय श्री मनीष सागरजी मसा व मुनिभगवंत आदि ठाणा के पावन सानिध्य में आयोजित है।
3 मई को प्रातः 9 बजे से सत्तरभेदी महापूजन के साथ शिखरबद्ध श्री सीमंधर स्वामी जिनालय के शिखर पर नई ध्वजा फहराई जावेगी। श्री सीमंधर स्वामी मूलनायक की अमर ध्वजा के लाभार्थी मूलचंद संतोष सरला देवी बैद परिवार, चमत्कारी श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी की अमर ध्वजा लाभार्थी श्री जिनकुशल सूरि जी की ध्वजा श्री तिलोकचंद, शांतिलाल, अशोक कुमार बरड़िया परिवार, श्री जिनदत्त सूरि जी की ध्वजा श्रीमती पुष्पादेवी कोठारी मनोज कविता कोठारी परिवार, श्री मणिधारी श्री जिनचन्द्रसूरी जी की ध्वजा महेन्द्र कुमार तरुण कुमार, मानस, गौरव, कल्प, गर्वित कोचर परिवार द्वारा फहराई जावेगी। 2 मई 2024 गुरुवार रात्रि 8 बजे से दादागुरुदेव इक्तिसा जाप एवं प्रभु भक्ति प्रस्तुति श्री विमल महिला मंडल विमल विंग्स भैरव सोसायटी, रायपुर 3 मई , 2024 शुक्रवार रात्रि 8 बजे से दादागुरुदेव इक्तिसा जाप व प्रभु भक्ति भजन सम्राट, सुप्रसिद्ध गायक श्री नवीन चोपड़ा की प्रभु भक्ति संयोजन श्री सीमंधर महिला मण्डल खरतरगच्छ महिला परिषद द्वारा किया जावेगा।
17 Aug 2026