BREAKING

भाजपा का रायपुर उत्तर विधानसभा स्तरीय व्यापारी सम्मेलन सम्पन्न।

Share:

रायपुर - आज रायपुर में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ, आर्थिक प्रकोष्ठ और व्यवसायिक प्रकोष्ठ द्वारा विधानसभा स्तरीय व्यापारी सम्मेलन अमरोहा स्टे होटल में सम्पन्न हुआ, जिसमें रायपुर के समस्त व्यापारिक संघ, चैंबर और व्यापारीगण भारी संख्या में उपस्थित थे।

आज के सम्मलेन समस्त व्यापारिक संघ ने रायपुर लोकसभा में बृजमोहन अग्रवालजी को भारी मतों से जिताने का विश्वास दिलाया। आज के इस व्यापारी सम्मलेन में रायपुर उत्तर के विधायक श्री पुरंदर मिश्रा, रायपुर जिला अध्यक्ष श्री जयंती पटेल, प्रदेश प्रवक्ता श्री केदारनाथ गुप्ता, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री लाभचंद बाफना, पूर्व विधायक श्री श्रीचंद सुंदरानी ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कार्यालय मंत्री श्री नितेश दुबे ने किया और आभार प्रदर्शन श्री राजेश अग्रवाल ने किया।

आज के व्यापारी सम्मेलन में श्री सुभाष अग्रवाल, श्री बजरंग खड़ेलवाल, श्री प्रदीप सिंह, श्री अजय भसीन, श्री संतोष बैद, कमल पारेख, दिलीप गंगवानी, भावेश भुसारी, तौकीर रज़ा, सचिन सिंघल, मिथलेश जी और गणमान्य व्यापारीगण उपस्थित थे ....

Share:

Popular News