BREAKING

महाविदेह क्षेत्र में वर्तमान काल में विराजमान तीर्थंकर श्री सीमंधर स्वामी का जन्मकल्याणक मनाया गया।

Share:

तीर्थंकर की मातारानी के 14 स्वप्नों की पूजा, बधाने व पालना जी झुलाने उमड़े श्रद्धालु।

रायपुर - श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व चमत्कारी श्री जिनकुशल सूरि जैन दादाबाड़ी, भैरव सोसायटी में श्री सीमंधर स्वामी परमात्मा का जन्मकल्याणक महोत्सव मनाया गया। परमात्मा के जन्म पश्चात श्रद्धालुओं ने भगवान का पालना झुलाकर असीम आनन्द का अनुभव किया।


श्री सीमंधर स्वामी जैन मंदिर व दादाबाड़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष संतोष बैद व महासचिव महेन्द्र कोचर ने बताया कि तीर्थंकर परमात्मा जब माता के गर्भ में पधारते हैं तब मातारानी 14 महास्वप्न देखती है। 14 महास्वप्नों को बधाने व पूजा का जैन धर्म में विशेष महत्व है, तीर्थंकर की माता द्वारा वर्णित 14 महास्वप्नों को बधाने व पूजा का लाभ लेने वाले परिवार निम्नानुसार हैं, श्वेतहस्ती - मूलचंद संतोष सरला बैद, वृषभ - पदमचंद कमल गोलछा, सिंह - पारसमल प्रवीण सुराना, महालक्ष्मी - वर्तिका वर्द्धमान चोपड़ा, दो पुष्पमाला - अशोक पुष्पा देवी कोचर, पूर्ण चन्द्रमा - नेमीचंद श्यामसुंदर बैदमुथा, उदय होता सूर्य - राजेश करुणा सिंघी, लहराती ध्वजा - कमलचंद आदित्य अभिषेक बैद, स्वर्ण कलश - वर्द्धमान वर्तिका चोपड़ा, पद्म सरोवर - त्रिलोकचंद कमला बाई गोलछा, क्षीरसागर महेन्द्र कुमार तरुण कुमार कोचर, स्वर्ग विमान - संतोष सरला बैद, रत्नों की राशि - जसराज मदना बाई बरड़िया परिवार, निरधुम अग्नि - पुष्पा देवी कोठारी मनोज कविता कोठारी, कल्प वृक्ष गुलाबचंद टीकम सपना गोलछा ने महास्वप्नों का पूजन किया।

श्री सीमंधर स्वामी जन्मकल्याणक अवसर पर पालना जी का लाभ गुलाब चंद टीकम सपना बैद नगरी रायपुर वालों ने लिया। रात्रि में भजन सम्राट नवीन चोपड़ा ने जन्मकल्याणक पर प्रभु भक्ति में श्रद्धालुओं को झूमा दिया। श्री सीमंधर महिला मण्डल ने दादागुरुदेव इक्तिसा जाप में जनमानस को सरोबार कर दिया।

Share:

Popular News