BREAKING

अक्षय तृतीया के उपलच्छ में सखी महिला मंडल शंकर नगर द्वारा इक्षु रस का वितरण किया गया।

Share:

रायपुर - आज अक्षय तृतीया के उपलच्छ में सखी महिला मंडल शंकर नगर द्वारा इक्षु रस का वितरण किया गया। सर्वप्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ जी की जयकारा के साथ नवकार महामंत्र का जाप किया गया, आखातीज का भजन भी गाया, उसके पश्चात 600 लोगों को गन्ना रस का वितरण किया गया।


इस अवसर पर शंकर नगर श्रीसंघ के अध्यक्ष श्री संजय गिडिया और महासचिव श्री राजेंद्र सेठिया, शंकरनगर पार्षद सुमन राम प्रजापति जी के हाथों से इक्षु रस का वितरण शुरुआत की गई। सखी महिला मंडल के अध्यक्ष सरला टाटिया, उपाध्यक्ष माया जसेठिया, कोषाध्यक्ष संगीता नाहटा, सहसचिव राजकुमारी  बागरेचा, सुशील सोनगरा, शारदा बोथरा, मधु बरडिया, रेनू  बरडिया, प्रभा नीलम, ओसवाल हर्षिता, शीला बाठिया, सरला  लोढा, दुर्योधन, सचिन एवम गुड्डू भैय्या आदि उपस्थित थे।

Share:

Popular News