रायपुर - अक्षय तृतीय के महापर्व और भारत वर्ष में आदिनाथ पारणा दिवस के रूप में दिंगबर जैन संप्रदाय मनाता है इस दिन सभी दिगंबर जैन मंदिरों तरह तरह के आयोजन किए जाते है, हमारा परम सौभाग्य का है कि आज दिनांक 10 मई 2024 अक्षय तृतीया के महापर्व पर राजधानी रायपुर के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर टैगोर नगर के रजत स्थापना दिवस श्री मंदिर जी के 25 वर्ष स्थापना के पूर्ण होने पर मनाया जा रहा है।
समिति के उपाध्यक्ष नवीन जैन मोदी ने बताया कि आज अक्षय तृतीय के दिन ही पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर टैगोर नगर का निर्माण कार्य पूर्ण होकर चिंतामणि पार्श्वनाथ भगवान को विराजमान किया गया था। जिसमे समाज के सभी वर्ग के लोगो ने तन मन धन से बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेकर अपना अपना सहयोग प्रदान किया था।आज श्री मंदिर जी के गौरवपूर्ण 25 वें स्थापना दिवस पर होने के उपलक्ष्य में सुबह 7:00 बजे मूल नायक पार्श्वनाथ भगवान एवं सभी चल मूर्तियों को पांडुशिला में विराज मान कर प्रसूक जल से स्वर्ण कलशों व्दारा अभिषेक एवं रिद्धि सिद्धि सुख शांति प्रदाता शांति धारा की गई।
आज की प्रथम अभिषेक एवं शांति धारा का सौभाग्य श्रीमान सुरेश चंद जी संजय कुमार अजय कुमार जैन जेनसन परिवार को प्राप्त हुआ। साथ ही संगीतमय आरती तथा नित्यमह पूजन किया गया। इसके पश्चात श्री शांतिनाथ विधान का भी आयोजन मंदिर जी में किया गया।सुबह 10:00 बजे से श्री संत भवन में टैगोर नगर मंदिर समाज के वरिष्ठ सभी बुजुर्गजनों का आत्मीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमे टैगोर नगर मंदिर परिवार संस्थापक सदस्य श्री सुरेशचंद जी जैन, श्री जीवनलाल जी जैन, श्री राजकुमार जी जैन, श्री शरद कुमार जी जैन एवं स्वर्गीय प्रेमचंद जी गुरहा स्वर्गीय प्रफुल्ल कुमार जैन एवं स्वर्गीय रमेश चंद जी जैन और समाज के सभी बुजुर्गजनों का आत्मीय सम्मान शाल श्री फल स्मृति चिन्ह देकर किया गया।
इस अवसर पर टैगोर नगर मंदिर के अध्यक्ष राजेश जैन, सचिव प्रियांक जैन, कोषाध्यक्ष संदीप, उपाध्यक्ष नवीन मोदी, सहसचिव सुबोध जैन, कार्यकारिणी सदस्य रजनीश जैन, पुष्पेंद्र जैन के साथ अजय जैन, श्री भागचंद जैन, श्री सुमत जैन, यशोधर सिंघाई, श्री स्वस्तिक जी श्री आरके जैन, श्री उदयचंद जैन,।श्री निर्मल जैन, श्री अरूण जैन, डॉ.भागचंद जैन, श्रीमती राजेश गुरहा, श्रीमती विमला देवी, श्री वैभव जैन एवं टैगोर नगर महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती कंचन जैन सचिन श्रीमती कविता मोदी कोषाध्यक्ष प्रीति जैन उपस्थित थी।
सूचनादाता - प्रियांक जैन सचिव
1008 श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर समिति, टैगोर नगर, रायपुर
17 Aug 2026