May 10, 2024


जनता ने इस बार महंगाई और बेरोजगारी के विरुद्ध किया है मतदान - मनीष कोचर

छुईखदान - कांग्रेस के युवा नेता मनीष कोचर ने कहा तीन  चरणों का चुनाव हो गया है, और देशवासियों ने बड़ चढ़कर मतदान किए, देखने में मिला है की देश की जनता ने मंहगाई और बेरोजगारी के विरुद्ध इस बार मतदान किए है, आम जनता महंगाई से तंग आ गई है, नौजवान पढ़ लिख कर बेरोज़गार घूम रहे है, 10 वर्षो में देखा जाए तो देश में सिर्फ महंगाई और बेरोजगारी बड़ी है, इस बार इंडिया गठबंधन की सरकार बन रही है, खास तौर पर जब छत्तीसगढ़ में 11 लोकसभा का चुनाव हो गया है।

Advertisement

छत्तीसगढ़ में 6 से 7 लोकसभा सीट कांग्रेस जीत रही है, पूरे देश ने देश के प्रधानमंत्री मोदी को नकार दिया है, आज प्रधानमंत्री जी का भाषण से लग रहा है की वो अपनी हार मान लिए है,   राहुल गांधी देश को एक नई दिशा देंगे, बेरोजगारी दूर होगी, देश से महंगाई भी कम होगी, हर महिला को साल में 1 लाख रुपए सरकार देगी, जो सीधे मां बहनों के खाते में आयेगा। अभी चार चरण का चुनाव होना है, सभी देशवासियों से अपील करता हु  की महंगाई और बेरोजगारी के विरुद्ध अपना मतदान करे अगर देश में खुशहाली चाहते है देश में नफरत फैलने वाले को बताना पड़ेगा। देश नफरत से नही प्यार से प्रेम से चलता है, राहुल गांधी ने 5 हजार किलोमीटर पैदल चले कश्मीर से कन्याकुमारी तक सिर्फ देशवासियों को प्यार और प्रेम बाटे है, और महंगाई बेरोजगारी के लिए आवाज लगातार उठा रहे है आज देश की जनता राहुल गांधी के साथ नजर आ रही है।

Advertisement

Tranding News

Get In Touch