रायपुर - नवकार जाप ग्रुप द्वारा प्रतिमाह के दूसरे रविवार को आयोजित नवकार जाप इस बार आज 12 मई को प.पू. गणिनी आर्यिका रत्न 105 श्री सौभाग्यमति माताजी सानिध्य में आज श्री कुंथुनाथ जैन मंदिर फाफाडीह में नवकार जाप का आयोजन बहुत ही अच्छी व्यवस्था में सभी घटक श्रीसंघ प्रमुखों व साधर्मिको की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
आज की शानदार व्यवस्था के लिए अप्लेश दोशी जी के साथ ही सौराष्ट्र विसा श्रीमाली जैन मित्र मंडल की बारंबार अनुमोदना जिन्होंने बहुत ही अच्छी व्यवस्था से आयोजन संपन्न किया। नवकार जाप ग्रुप के द्वारा प्रतिमाह के दूसरे रविवार को सभी घटकों व श्रीसंघों के साथ सुबह 9 से 10 बजे तक नवकार जाप का आयोजन किया जाता है। इससे पहले ग्रुप ने
जनवरी - सकल श्रीसंघ, चौबे कालोनी
फरवरी - श्री खंडेलवाल दिगंबर पंचायत, फाफाडीह
मार्च - रायपुर श्रमण संघ, लालगंगा पटवा भवन
अप्रेल - जैन श्रीसंघ शंकर नगर, संदीप भवन
में नवकार जाप आयोजित किया है।
नवकार जाप ग्रुप का उद्देश्य नवकार जाप के साथ ही जैन समाज के सभी घटकों के बीच मेल मुलाकात होते रहे ऐसा आयोजन करना है। अपनी व्यस्ततावो के बीच समय निकाल कर सभी घटकों व श्रीसंघ प्रमुखों व साधार्मिकों ने नवकार जाप का लाभ लिया।
आज का आयोजन सुबह समयानुसार 9 बजे श्री सौभाग्यमति माताजी के आशीर्वाद वचनों के बाद नवकार जाप प्रारंभ हुआ, 10 बजे जाप समाप्ति के बाद अल्पेश दोषी जी ने उपस्थित सभा का संचालन किया, परंपरानुसार नवकार जाप ग्रुप ने स्थानीय श्रीसंघ व महिला मंडल को प्रतीक चिन्ह भेंट किया।
ऋषभदेव ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री कन्नू कांकरिया ने अपने उद्बोधन में बताया कि माह जून में होने वाला नवकार जाप जैन दादाबाड़ी में 9 जून को आयोजित होंगा उन्होंने जाप में सभी से पधारने का आग्रह किया, शंकर नगर श्रीसंघ से श्री प्रेमचंद जी लुनावत, व्यापारी संगठन कैट के प्रदेशाध्यछ श्री जितेंद्र दोषी जी ने भी अपने विचार रखे।
17 Aug 2026