विजयपुरा (बीजापुर) - पूज्य गुरुदेव प्रज्ञापुरुष आचार्य भगवंत श्री जिनकान्तिसागरसूरीश्वरजी म.सा. के शिष्य रत्न पूज्य गुरुदेव युग दिवाकर अवंति तीथोंद्धारक खरतरगच्छाधिपति आचार्य देव श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी म.सा. पूज्य गणिवर्य, श्री मयंकप्रभसागरजी म. पू. मुनि श्री विरक्तप्रभसागरजी म. पू. मुनि श्री मुकुन्दप्रभसागरजी म. पू. मुनि श्री महर्षिप्रभसागरजी म. आदि ठाणा 5 की पावन निश्रा में कर्णाटक प्रान्त के बीजापुर-विजयपुरा नगर में भूमि शुद्धिकरण समारोह ता. 11 मई 2024 को विधि विधान के साथ संपन्न हुआ।
इस भूखण्ड पर परमात्मा विमलनाथ प्रभु का शिखरबद्ध जिनमंदिर, अनंत लब्धि निधान गणधर श्री गौतमस्वामी मंदिर एवं श्री जिनकुशलसूरि दादावाडी का निर्माण किया जायेगा।
पूज्य गुरुदेवश्री इचलकरंजी प्रतिष्ठा के पश्चात् जयसिंगपुर, सांगली होते हुए ता. 9 मई को बीजापुर पधारे। जहाँ उनका भव्य स्वागत किया गया। पूज्यश्री का प्रभावशाली प्रवचन हुआ।
ता. 10 मई को श्री संघ के आगेवान श्रावकों के घर संघ सहित पगलया का कार्यक्रम रखा गया। पूज्यश्री महावीर कॉलोनी पधारे, जहाँ महावीर भवन के विशाल हॉल में अक्षय तृतीया विषय पर बोधक प्रवचन हुआ। ता. 11 मई को भूमि शुद्धिकरण का कार्यक्रम संपन्न हुआ। स्नात्र पूजा, क्षेत्रपाल पूजा, नवग्रह पूजा, दशदिक्पाल पूजा आदि विधि विधान के पश्चात् भूमि शुद्धि विधान किया गया।
गुरुपूजन का लाभ गढसिवाना निवासी श्रीमती पुष्पादेवी पारसमलजी धारीवाल परिवार ने लिया। जबकि कामली वहोराने का लाभ श्री गिरधारीलालजी बाबुलालजी महावीरजी मेहता लूंकड परिवार मोकलसर वालों ने लिया। भूमि शुद्धिकरण का लाभ समदडी निवासी मातुश्री मथरादेवी पारसमलजी चौपडा ने लिया। क्षेत्रपाल पूजा का लाभ मातुश्री रेशमीदेवी पारसमलजी लूंकड मोकलसर निवासी ने नवग्रह पूजा का लाभ श्रीमती गंगादेवी मांगीलालजी चौपडा समदडी चालों ने दशदिक्पाल पूजा का लाभ श्री गिरधारीलालजी बाबुलालजी अशोककुमारजी महावीरकुमारजी मेहता लूंकड मोकलसर वालों ने लिया। साथ ही भूमिपूजन, खनन मुहूर्त व शिलान्यास के चढावे बोले गये। चढ़ाये आशातीत हुए। श्री संघ के स्वामिवात्सल्य का आयोजन किया गया।
दादावाडी आदि निर्माण के लक्ष्य से यह भूखण्ड लगभग 13 वर्ष पूर्व सरकार से हस्तांतरण कराया गया था। लगभग 10 वर्ष पूर्व पूजनीया गणिनी प्रवरा श्री सूर्यप्रभाश्रीजी म.सा. पूर्णप्रभाश्रीजी म. का चातुर्मास यहाँ संपन्न हुआ था। उस समय उन्होंने दादावाडी निर्माण हेतु जो प्रेरणा दी, वह अब साकार होने जा रही है।
17 Aug 2026