BREAKING

चार दिवसीय पालीताणा यात्रा में "गाय एक वरदान" पुस्तक का विमोचन।

Share:

रायपुर - मनोहर गौशाला के ट्रस्टी पदम डाकलिया (अखिल जैन) द्वारा लिखित गाय एक वरदान पुस्तक का प्रकाशन हो चुका है। उन्होंने पुस्तक का विमोचन दादा आदिनाथ के श्री चरणों में पूजन वंदन कर किया। पुस्तक की पहली कॉपी दादा आदिनाथ जी को अर्पण किया गया। गौ माता की जानकारी से लेकर गौ विज्ञान अनुसंधान, औषधि सेवा और ज्योतिष महत्व जैसी महत्वपूर्ण तथ्य का वर्णन पुस्तक में किया गया है। इसके लिए पिछले चार सालों से प्रयास किया जा रहा था।

चार दिवसीय पालीताणा यात्रा के दौरान विशेष धोलका में माननीय गुरुजी कुमार पाल भाई शाह से मनोहर गौशाला में चल रहे कार्यों की चर्चा की गई। आदरणीय गुरुजी श्री कुमार पाल भाई को मनोहर गौशाला के आत्मनिर्भर गौ शाला निर्माण, निर्माणाधीन पशु चिकित्सालय, 1100 गौवंश के शेड, जंगल आदि कार्यों की जानकारी दी गई। उन्होंने रजत सिक्का आशीर्वाद के रूप में प्रदान किया।


बाबू मंदिर तलेटी के ऑफिस में "गाय एक वरदान" का विमोचन।

"गाय एक वरदान" पुस्तक अक्षय तृतीया पर गिरिराज की तलेटी और बाबू के देरासर में दादा आदिनाथ को अर्पित करने के बाद बाबू के देरासर के सर्वाकार आदरणीय श्री महाराज बहादुर सिंह जी के परिवार की तीन पीढि़यों की मौजूदगी में पुस्तक का विमोचन किया गया। माननीय श्री राजेश दुग्गड, श्री ललित दुग्गड, श्री गौतम दुग्गड, श्री अमित दुग्गड कोलकाता निवासी ने मनोहर गौशाला खैरागढ़ पधारने की सहमति प्रदान की।

Share:

Popular News