BREAKING

सोलापुर में पूज्यश्री खरतरगच्छाध्रपति आचार्य देव श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी म. सा. आदि ठाणा का पदार्पण।

Share:

जालना में जीर्णोद्धार कृत प्राचीन दादावाडी की प्रतिष्ठा ता. 12 जून 2024 को संपन्न होगी।

सोलापुर - पूज्य गुरुदेव प्रज्ञापुरुष आचार्य भगवंत श्री जिनकान्तिसागरसूरीश्वरजी म. सा. के शिष्य रत्न पूज्य गुरुदेव युगदिवाकर अवंति तीर्थोद्धारक खरतरगच्छाध्रपति आचार्य देव श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी म. सा. पूज्य गणिवर्य श्री मयंकप्रभसागरजी म. पू. मुनि श्री विरक्तप्रभसागरजी म. पू. मुनि श्री मुकुन्दप्रभसागरजी म. पू. मुनि श्री महर्षिप्रभसागरजी म. आदि ठाणा 5 विजयपुरा से विहार कर ता. 17 मई को सोलापुर पधारे। सकल श्री संघ द्वारा पूज्य श्री का भव्य सामैया किया गया।

आचार्य विजयकलापूर्णसूरीश्वरजी म.सा. के जन्म शताब्दी निमित्त चल रहे पंचाह्निका महोत्सव को पूज्यश्री ने निश्रा प्रदान की।


पूज्य गुरुदेवश्री एवं पूज्य मुनिराज श्री तीर्थसुन्दरविजयजी म. के प्रवचन हुए। दोपहर में भक्तामर महापूजन पढाया गया तथा स्वामिवात्सल्य का आयोजन किया गया।

ता. 18 को गुणानुवाद सभा का आयोजन किया गया। पूज्यश्री ने आचार्य श्री कलापूर्णसूरि म. के भक्ति योग आदि गुणों का वर्णन किया।

ता. 18 को ही दोपहर में विहार कर सम्राट् चौक स्थित कोठारी परिवार द्वारा स्वद्रव्य से निर्मित श्री लौद्रवा पार्श्वनाथ मंदिर जिनकुशलसूरि दादावाडी पधारे। जहाँ श्री शंकरलालजी मोहनलालजी कोठारी परिवार द्वारा दादा गुरुदेव महापूजन का भव्य आयोजन किया गया। विधिविधान श्री कनुभाई शाह ने करवाया।

ता. 19 को प्रातः 6 बजे लौद्रवा मंदिर व दादावाडी में कोठारी परिवार द्वारा अठारह अभिषेक का विधान किया गया। प्रातः 9.30 बजे शासन स्थापना दिवस तेरापंथ भवन में मनाया गया।

इस अवसर पर पूज्य गुरुदेव आचार्यश्री का प्रभावशाली प्रवचन हुआ। पूज्य मुनिश्री तीर्थसुन्दरविजयजी म. का भी प्रवचन हुआ। बालकों ने जिनशासन की महिमा पर लघु नाटिका प्रस्तुत की।

सकल श्री संघ द्वारा ध्वज वंदन किया गया।

ता. 20 को पूज्यश्री विहार कर भवानी पेठ पधारे। कई घरों में पगले करने के पश्चात् प्रवचन हुआ। ता. 21 को विहार कर पूज्यश्री सिंघवी भवन पधारे। प्रवचनों से सोलापुर की जनता बहुत लाभान्वित हुई।

ता. 22 मई को पूज्यश्री ने जालना की ओर विहार किया। बार्शी, बीड होते हुए ता. 5 जून तक जालना पहुँचने की संभावना रहेगी। जहाँ पू. साध्वी श्री प्रियस्मिताश्रीजी म. प्रियलताश्रीजी म. की प्रेरणा से जीर्णोद्धार कृत प्राचीन दादावाडी की प्रतिष्ठा ता. 12 जून 2024 को संपन्न होगी।

श्री अंतरिक्षजी महातीर्थ की धन्य धरा पर त्रिदिवसीय वांचना शिविर

सुप्रसिद्ध श्री अंतरिक्षजी पार्श्वनाथ महातीर्थ की पावन धरा पर पूज्य गुरुदेव गच्छाधिपति आचार्य श्री जिनमणिप्रभसूरीश्वरजी म.सा. आदि साधु साध्वी मंडल की पावन निश्रा में त्रिदिवसीय वांचना शिविर का आयोजन अखिल भारतीय खरतरगच्छ युवा परिषद् ‌केयुप व महिला परिषद् केएमपी द्वारा किया जा रहा है। इस शिविर में सम्यग्दर्शन, जैन धर्म की महिमा, समस्याऐं व समाधान, खरतरगच्छ का इतिहास आदि विविध विषयों पर कक्षाओं का आयोजन होगा। यह शिविर ता. 19 जून 2024 से 21 जून 2024 तक चलेगा।

Share:

Popular News