BREAKING

भिलाई के प्रतिष्ठित डॉक्टर डॉ प्रवीण जैन व् डॉ प्रणव जैन की माताजी श्रीमती राजकुमारी जैन के निधन के पश्चात परिवार द्वारा उनके त्वचा दान करने से बहुत से लोगों को लाभ होगा व नेत्रदान से दो लोगों को नई रौशनी मिलेगी।

Share:

नवदृष्टि फाउंडेशन के प्रयास से लोग नेत्रदान, त्वचादान व अंगदान की ओर हो रहे है जागरूक।

दुर्ग - अंचल के प्रतिष्ठित डॉक्टर डॉ प्रवीण जैन व् डॉ प्रणव जैन की माताजी ओल्ड नेहरू नगर भिलाई निवासी श्रीमती राजकुमारी जैन (81 वर्ष)  के निधन के पश्चात परिवार द्वारा उनके त्वचा दान करने से बहुत से लोगों को लाभ होगा व नेत्रदान से दो लोगों को नई रौशनी मिलेगी।

श्रीमती राजकुमारी जैन निधन से परिवार में गहरा शोक छा गया और इस कठिन परिस्थिति में श्रीमती राजकुमारी जैन के पुत्र डॉ प्रवीण जैन, डॉ प्रणव जैन, पुत्री प्रतिभा जैन, प्रीति जैन, बहु नीलम व् स्वाति ने त्वचा दान व नेत्रदान का निर्णय लिया।


 नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य कुलवंत भाटिया, राज आढ़तिया, मोहित अग्रवाल, हरमन दुलाई, रितेश जैन, प्रभुदयाल उजाला, सुरेश जैन पुरे समय डॉ जैन के निवास पर उपस्थित रहे एवं त्वचा दान व् नेत्रदान प्रक्रिया सम्पन्न करने में सहयोग किया।

श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज की डॉ हर्षिका जैन, डॉ नेत्र सहायक विवेक कसार ने कॉर्निया कलेक्ट किये, सेक्टर 9 जेएलएन हॉस्पिटल के डॉ उदय कुमार, डॉ अनिरुद्ध मेने, डॉ राहुल सिंगरौल सुनीता, रश्मि, विनीत, मंजू ने त्वचा एकत्र की।


 डॉ प्रवीण जैन ने कहा एक डॉक्टर होने के कारण उन्हें पता है त्वचा दान व् नेत्रदान का क्या महत्व है, अंचल का सबसे अच्छा बर्न यूनिट सेक्टर ९ हॉस्पिटल है जहां स्कीन की बहुत जरुरत है, अब लोगों को त्वचा दान हेतु भी जागरूक होने की जरुरत है, जिसमें नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं और आज माँ की मृत्यु के बाद उनकी आँखों से दो लोगों को नेत्र ज्योति मिलेगी एवं उनके परिवार को मां के नहीं रहने की कमी कभी पूरी नहीं हो सकेगी किन्तु माँ हमेशा समाज व् परिवार  को  प्रेरणा देती रहेंगी।

राज आढ़तिया ने कहा हमारी संस्था के सदस्यों के प्रयासों से लोगों में नेत्रदान हेतु जागरूक बढ़ी है अब हम त्वचा दान हेतु लोगों को जागरूक कर रहे हैं, जिसके सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं और त्वचादान हेतु लोग स्वतः आगे आ रहे हैं।


कुलवंत भाटिया ने कहा डॉ प्रवीण जैन व् डॉ प्रणव जैन अंचल में प्रतिष्ठित हैं, अतः जैन परिवार के त्वचा व् नेत्रदान से जागरूकता बढ़ेगी डॉ अनिल जैन व् डॉ अजय गोवर्धन लगातार हमें त्वचा व् नेत्रदान हेतु सहयोग कर रहे हैं भविष्य में इसका लाभ जरूरतमंद लोगों को मिलेगा।

 नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से अनिल बल्लेवार, कुलवंत भाटिया, राज आढ़तिया, प्रवीण तिवारी, मुकेश आढ़तिया, हरमन दुलई, रितेश जैन, जितेंद्र हासवानी, मंगल अग्रवाल, किरण भंडारी, उज्जवल पींचा, सत्येंद्र राजपूत, सुरेश जैन, राजेश पारख, पीयूष मालवीय, दीपक बंसल, विकास जायसवाल, मुकेश राठी, प्रभु दयाल उजाला, प्रमोद बाघ, सपन जैन, यतीन्द्र चावड़ा, जितेंद्र कारिया, बंसी अग्रवाल, अभिजीत पारख, मोहित अग्रवाल, चेतन जैन, दयाराम टांक ने श्रीमती राजकुमारी जैन को श्रद्धाँजलि दी व जैन परिवार को साधुवाद दिया।

Share:

Popular News