BREAKING

अछोली निवासी श्री सुरेन्द्र कुमार चौरड़िया के निधन के पश्चात उनके नेत्रदान से दो लोगों को नई रौशनी मिलेगी।

Share:

राजनांदगांव - अछोली निवासी श्री सुरेन्द्र कुमार चौरड़िया के निधन के पश्चात उनके नेत्रदान से दो लोगों को नई रौशनी मिलेगी। श्री चौरड़िया के आकस्मिक निधन से पूरा समाज स्तब्ध रह गया, परिवार में गहरा शोक छा गया और इस कठिन परिस्थिति में चौरडिया परिवार के सदस्यों पारस बाई (माता जी), पारस (धर्म पत्नी), धरमीचंद (भाई) अभय, धीरज (भतीजे) ने नेत्रदान हेतु सहमति दी। राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज के डॉ. केशव कुमार होता, डॉ. गीतांजलि शर्मा, डॉ. प्रांजलि, डॉ. शुभांगी ने कॉर्निया कलेक्ट किए। नवदृष्टि फाउंडेशन के सदस्य फनेंद्र जैन, तरुण आढ़तिया, शैलेश गणात्रा पुरे समय उपस्थित रहे व् नेत्रदान प्रक्रिया सम्पन्न करने में सहयोग किया।  

श्री सुरेन्द्र कुमार चौरड़िया के भाई धरमीचंद ने कहा उनके भाई  समाज में लगातार सक्रीय रहते थे व हर जरूरतमंद की सहायता के लिए हमेशा उपलब्ध रहते थे और आज भाई की मृत्यु के बाद उनकी आँखों से दो लोगों को नेत्र ज्योति मिलेगी एवं उनके परिवार को भाई के नहीं रहने की कमी कभी पूरी नहीं हो सकेगी  किन्तु भाई  हमेशा समाज को व् हमें प्रेरणा देते रहेंगे।

रक्तमित्र फनेन्द्र जैन ने कहा श्री सुरेन्द्र कुमार चौरड़िया के सभी वर्गों से मधुर सम्बन्ध थे अतः चौरड़िया परिवार के नेत्रदान के निर्णय से नेत्रदान प्रक्रिया को गति मिलेगी समाज में नेत्रदान के प्रति जागरूकता और बढ़ेगी और हमारी संस्था के अभियान को गति मिलेगी।

नवदृष्टि फाउंडेशन की ओर से फनेंद्र जैन, तरुण आढ़तिया, शैलेश गणात्रा, अनिल बल्लेवार, कुलवंत भाटिया, राज आढ़तिया, श्री सुरेन्द्र कुमार चौरड़िया को श्रद्धाँजलि दी व  चौरड़िया परिवार को साधुवाद दिया।

 

चार बेटियां योगिता संदीप जी नाहटा अम्बागढ़ चौकी 

अकांक्षा मयूर जी बैद दुर्ग 

एकता शुभम जी पिंचा दुर्ग 

दीक्षा चौरड़िया अछोली

(बेटीया)


*शोकाकुल*

*पारस बाई( माता जी)*

*पारस (धर्म पत्नी)* 

*धरमीचंद (भाई)*

*अभय, धीरज (भतीजे)*

*एवमं समस्त चौरडिया परिवार*

*ग्राम अछोली*

*तहसील डोंडी लोहारा* 

*ज़िला बालोद*

Share:

Popular News