रायपुर - अत्यंत हर्ष की अनुभूति है, भारतीय जैन संघटना की रायपुर जिला टीम को जिसने ग्राम बरबंदा में प्रथम तालाब के गहरीकरण एवं तालाब पुनर्जीवन का कार्य आज दिनांक 25 मई 2024 को पूर्ण किया गया। यह कार्य 5 मई 2024 को प्रारम्भ हुआ था बारिश के कारण कई बार कार्य को रोकना पड़ा था, इस 4 एकड़ के तालाब में 5 फ़ीट से ज्यादा गहरी गाद (लद्दी) थी, गांव वाले कहते है पिछले 55-60 वर्षो से इस तालाब की सफाई नहीं हुई हैं, और हमारे गांव के कुए और बोर में इसी से पिने का पानी प्राप्त होता है।
इस कार्य से पुरे ग्राम में ख़ुशी की लहर है और वे कहते है की बरसो के पश्चात हमारे कुँए और बोर में अच्छा पीना का पानी प्राप्त होगा, वे जैन समाज के इस सेवा कार्य के लिए बहुत कृतज्ञ है वे इस कार्य के सहयोगी फाॅर्स मोटर्स के श्री अभय जी फिरोदिया का भी धन्यवाद करते है|
इस सेवा कार्य में सरपंच श्री जीतेन्द्र जी पटेल का विशेष सहयोग रहा समय पर हेड ऑफिस पुणे से डॉ नितिन जी एवं श्री नागेश जी का भी मार्गदर्शन प्राप्त होता रहा जिला टीम, राज्य टीम का भी सहयोग प्राप्त होता रहा।
जिससे यह कार्य निर्विघ्न सम्पन्न हो सका, डीपीसी नेहा वर्मा का सहयोग विशेष सराहनीय है, इन सभी सहयोगियों का जितना धन्यवाद करे वह कम होगा।
जिला अध्यक्ष - श्री मानवेन्द्र दफ्तरी
जिला महा सचिव - श्री चित्रांक चोपड़ा
जिला सचिव - श्री हर्शवर्धन बाघमार
17 Aug 2026