BREAKING

राजस्थान व मध्यप्रदेश में दो दिन मे 8 जैन मुनिवर के निधन से जैन समाज सकते में।

Share:

संभवतः तेज गर्मी ओर लू से जैन संतों का निधन हुआ।

रायपुर - राजस्थान में मात्र दो दिन 26-27 मई को 7 जैन संतों का राजस्थान मे ओर 1 जैन संत कीं नीमच में निधन हो जाने के कारण जैन समाज में शोक की लहर व्याप्त है दो दिन मे जिनशासन के लिए 8 जैन मुनियो का देवलोक गमन बहुत बड़ी क्षति है। हज़ारों श्रावकों में से एक श्रावक की कठिन तप तपस्या के बाद जैन मुनि के लिए दिक्षित किया जाता है, ओर एक साथ 8 संतों का देवलोक गमन साधु संतों के संघ के लिए आश्चर्यजनक घटना है। इस बात की पुख़्ता जानकारी तो नहीं है कि क्या तेज गर्मी ओर लू से जैन संतों का निधन हुआ क्योंकि निधन के बाद चिकित्सीय परीक्षण नहीं हुआ इसलिए आधिकारिक रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता पर जैन श्रावकों में तेज़ गर्मी ओर लू के कारणों के क़यास ओर चर्चा ज़रूर हो रही है, क्योंकि जैन संत किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक यंत्रों के साधनों का प्रयोग नहीं करते है, साथ इतनी तेज़ धूप मे नंगे पाँव गोचरी (आहार) लेने बहार जाते है, जैन संतों के उपासरे मे AC कुलर फंखा सभी साधन वर्जित है इन सबसे लू या तेज़ गर्मी के क़यास को बल मिलता है। जैन समाज के सुश्रावक ने बताया आठ संतों का निधन संघ ओर समाज के लिए चिन्ताजनक है, जहाँ जहाँ जैन संतों का ठाणा में वहाँ प्राकृतिक साधनों से ठंडा रखने के वैकल्पिक साधनों पर विचार किया जा रहा है।

पिछले दो दिवस में इन जैन संतों का देवलोक गमन हुआ।????????

1) आचार्य प्रवर 1008 पूज्य श्री पार्श्वचंद्र जी म. सा. के आज्ञानुवर्ती 

ज्ञानसाधक श्री सुमतिचंद्र जी म. सा. के सुशिष्य श्री चिरंजयमुनि जी म. सा.

2)साधुमार्गी संप्रदाय के संत श्री सूर्यप्रभ जी महाराज साहब,

3) ज्ञानगच्छ संप्रदाय महासती श्री मंजूला जी महाराज साहब का देवलोकगमन 

4) आचार्य प्रवर 1008 पूज्य श्री पार्श्वचंद्र जी म. सा. की आज्ञानुवर्ती 

 महासती श्री पूरिमाश्री जी म. सा.  की सुशिष्या श्री दयाश्री जी म. सा. की पीपाड़ सिटी में रात्रि में तबियत अस्वस्थ हुई, उन्हें सागारी चौविहार संथारा पचखाया गया और प्रातः 5.00 बजे संथारा पूर्ण हुआ ।

5) समदड़ी में गुजराती संत पूज्य श्री हित मुनि जी म सा का आज सुबह समदड़ी में देवलोक गमन हो गया है

6) आचार्य श्री महाश्रमण जी के शिष्य शासन श्री मुनि हर्षलालजी का आज सुबह बालोतरा के समीप कनाना गाँव में देवलोकगमन हो गया है ! 

7) सरवानिया महाराज ( जिला नीमच ) मे आचार्य रामलाल जी म.सा. की आज्ञानुवर्ती महासती जिज्ञासा श्री जी का देवलोकगमन हुआ ।

8) ब्यावर मे आचार्य रामलाल जी म.सा. के आज्ञानुवर्ती श्री नरेन्द मुनि जी का संथारा सीज गया देवलोकगमन हो गया।

Share:

Popular News