राजनांदगांव 29 मई 2024 - अहिंसा को मानने वाले जैन साध्वी जी के साथ मारपीट एवं बदतमीजी का मामला प्रकाश में आया है। गुजरात के भरूच देरोल मार्ग पर 27 मई 2024 सोमवार को प्रातः साध्वी श्री मंगल वर्धना श्री जी महाराज साहब आदि ठाना 6 भरूच से देरोल के लिए विहार कर रहे थे। देरोल पहुंचने के कुछ देर पहले एक शख्स आया और सभी साध्वी जी के साथ धक्का मुक्ति करने लगा, बड़ी साध्वी जी को गिरा दिया और बेल्ट से मारना चालू कर दिया, साथ ही साथ अन्य बाकी सभी साध्वी जी की बेल्ट से पिटाई करने लगा। रास्ते में जो भी उन्हें छुड़ाने आते उनको भी वह शख्स मार कर भगा देता, इस तरह की घटना देखकर लोग वहां इकट्ठा होने लगे तो वह बदमाश भाग गया, लोगों ने पीछा करके उसको पकड़ा और पुलिस के सुपुर्द किया। उक्त घटना की सकल जैन समाज की कड़ी निंदा करता है।
जैन समाज की धरोहर अहिंसा को मानने वाले धर्म का प्रचार व सदुपदेश देने वाले साधु साध्वियो पर इस तरह की हिंसक घटना होना सकल जैन समाज के लिए चिंता का विषय है। बार-बार ऐसी घटनाएं समाज के लिए झकझोड़ देने वाली है, इस संदर्भ में सकल जैन श्री संघ द्वारा ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति जी, प्रधानमंत्री जी, गृहमंत्री जी के नाम ज्ञापन दिया है।
यह जानकारी राजा पारख राजनांदगांव ने दी।
17 Aug 2026