BREAKING

स्थानीय जैन समाज विवेकानंद नगर द्वारा आयोजित ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन समारोह संपन्न।

Share:

विशेष रूप से आमंत्रित रायपुर पश्चिम विधायक श्री राजेश जी मूणत उपस्थित रहे।

रायपुर - स्थानीय जैन समाज विवेकानन्द नगर द्वारा आयोजित 11 दिवसिय ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन समारोह आज प्रातः 9:00 बजे प्रारंभ हुआ। बच्चे इस अवसर पर अपने अभिभावकों के साथ उपस्थित हुए, शिविर में सिखाई गई सामग्री प्रदर्शनी रूप से सजाई गई थी, जिसे अभिभावक एवं समाज के सभी लोगों ने देखा एवं सराहना की।


शिविर मे प्रशिक्षकों द्वारा बच्चों को लीपन आर्ट, गवली, कैलीग्राफी, डांस तथा आर्ट एंड क्राफ्ट में अनेक वस्तुएं सिखाई गई। कुछ बच्चों ने शिविर के अपने अनुभव शेयर किया एवं इस तरह का शिविर हर वर्ष लगाने की अपनी भावना प्रकट किया। इस अवसर पर बच्चों द्वारा स्वागत गीत एवं डांस भी प्रस्तुत किया गया।

समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री गजराज पगारिया विशिष्ट अतिथि श्री श्याम सुंदर बैदमुथा एवं विशेष रूप से आमंत्रित पश्चिम विधायक श्री राजेश जी मूणत उपस्थित रहे।


सुरेशजी बराडिया, घीसूलालजी जी वैद, श्री कुशलजी तालेड़ा, किशनजी बैदमुथा, प्रमोदजी पारख एवं अन्य उपस्थित रहे। अध्यक्षीय उद्बोधन श्री पुखराज जी मुनोत एवं संचालन महासचिव महेंद्र सराफ ने किया। सभी प्रशिक्षको का अतिथियों द्वारा बहुमान स्वरूप भेट दिया गया, एवं अंत में सभी प्रतिभागीयों को पारितोषिक रूप से सामग्री प्रदान की गई।

श्री संभव महिला मंडल के सदस्यों का शिविर के आयोजन में संपूर्ण सहयोग रहा।

Share:

Popular News