BREAKING

बड़े मंदिरजी मालवीय रोड में शिविर लगाकर बच्चो को जैन विधि पाठशाला का आयोजन किया गया।

Share:

छोटे छोटे बच्चों को जैन विधि अनुसार अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, भक्तांबर का पाठ कराया गया।

रायपुर - छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मालवीय रोड बड़े मंदिरजी में विराजित मूलनायक श्री आदिनाथ भगवान के समक्ष पंडित नितिन जी के सानिध्य में श्री आदिनाथ विद्या धार्मिक पाठशाला में समाज के सदस्यो एवं छोटे छोटे बच्चो ने जैन विधि अनुसार आज अभिषेक, शांतिधारा व पूजन व भक्तामर विधान एवं पाठशाला प्रभावना पुर्णयाज्क श्री अनिल कुमार, संजय कुमार, प्रवीण, अंकुर जैन परिवार मोहबा बाजार की तरफ़ किया गया। उपस्थित श्रावको ने भगवान का अभिषेक एवं पूजन पं. संजय जैन के मार्गदर्शन में किया, तत्पश्चात विद्यासागर हॉल में बाल बोध धार्मिक संस्कारों का बीजारोपण हेतू नई डिजिटल तकनीक के द्वारा प्रोजेक्टर में जैन धर्म आधारित भरत बाहुबली की कथा, कुंडलपुर के बड़े बाबा की प्रतिमा स्थापना विशाल पर्वत पर कैसे हुई, भगवान महावीर के पांच नाम क्या और कैसे हुआ इसकी वीडियो के चित्रण को बच्चो बड़ो ने देख कर धर्म के मूल को समझा।

कार्यक्रम संयोजक लोकेश चंद्रकांत जैन ने बताया उक्त पाठशाला को अनवरत रुप से प्रभारी श्रीमति संध्या दिलीप जैन के द्वारा विगत 6 वर्षो से चलाया जा रहा है। मंच पर विराजित अध्य्क्ष यशवंत जैन, सचिव सुजीत जैन, कोषाध्यक्ष दिलीप जैन, नरेंद्र जैन मेनेजिग ट्रस्टी, संजय जैन ट्रस्टी, संजय नायक पूर्व अध्यक्ष ने सभी बच्चो के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाए दी। कार्यक्रम में श्रद्धेय जैन, विजय जैन, नरेश सिंघई, महावीर जैन, राजेश सिंघई, चंद्रकांत जैन, प्रमोद जैन, अमरचंद जी, भरत हथाया, संजीव जैन, ईशान जैन, चंद्रेश जैन, महावीर जैन, राशु जैन, अनुराग व महिला मंडल प्रमुख रूप से उपस्थित रही।

Share:

Popular News