BREAKING

25 वर्षों से जरूतरमंदों की सेवा कर रहे है हरख जैन पप्पू

Share:

रक्तदान को मिशन की तरह लेकर लोगों को जागृत किए।

भखारा - दुनिया में तरह-तरह के लोग रहते हैं। कई लोग अपने लिए कम दूसरों के लिए ज्यादा जीते हैं और समय-समय पर जरूरतमंदों की जरूरत को पूरा करके उन्हें सुकुन मिलता है। समाजसेवी हरख जैन (पप्पू) ने कहा कि सेवा करते-करते मर जाये तो मिटने में ही नाम है अपने खून का दान करने से तेरा शरीर महान है।


उल्लेखनीय है कि नगर पंचायत भखारा निवासी हरख जैन (पप्पू) के समाजसेवी कार्यों के के नाम पर धमतरी जिले के साथ कई शहरों के लोग जानते है। वे करीब 25 वर्षों से समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए कार्य कर रहे है। साथ ही सभी वर्ग के जरूरतमंदों की मदद पहुंचाकर सेवा कर रहे है। साथ ही स्कूल कॉलेज के छात्र-छात्राओं की आवश्यकतानुसार मदद करके भखारा भठेली में अलग पहचान बनाया है। जिसके चलते हरख जैन अपने समाज के साथ-साथ भखारा क्षेत्र में समाजसेवी भाव को लेकर कार्य करते रहे। उनसे प्रेरणा लेकर अनेक लोग जान हितैषी कार्यों में जुड़े हैं। भखारा भठेली सहित अंचल को हरख जैन ने ब्लड देकर जरूरतमंद बीमार व्यक्ति की लगातार मदद की है। उनको इस बात की जानकारी होती है तो हरख जैन पप्पू भखारा से सीधे अस्पताल धमतरी पहुंच कर और अस्पताल में अपना ग्रुप टेस्ट कराकर जरूरतमंद बीमार व्यक्ति को ब्लड डोनेट करते रहे। दुर्ग रायपुर जाकर भी रक्तदान किया है।


इस मौके पर श्री जैन ने कहा कि हर एक व्यक्ति को जितना हो सके किसी भी तरह की मदद करनी चाहिए। बीमार व्यक्ति को ब्लड देकर जीवन की दिशा प्रदान करने से आत्मा को शांति मिलती है। और हम महसूस करते हैं कि जरूरतमंद व्यक्ति के लिए समय पर काम आ जाए तो यह बड़ा पुण्य का काम है।

Share:

Popular News