रायपुर - आज श्री 1008 शांति नाथ भगवान के तप ज्ञान और मोक्ष कल्याणक के उपलक्ष्य में टैगोर नगर मंदिर की में अभिषेक शांति धारा पूजन के पश्चात शांति विधान का आयोजन किया गया। आज शांति धारा करने का सौभाग्य श्रीमान मानमल जी विनीत बड़जात्या और श्रीमान राजकुमार श्री वीर जैन नमन जैन को प्राप्त हुआ। श्रीमान नितिन पंडित जी के सानिध्य में श्री शांतिनाथ विधान सानंद संपन्न हुआ।
आज निर्वाण लाडू शुद्धता पूर्वक घर से बनाकर श्रीमती शिल्पी जैन और सीमा दीदी लाई थी, उनके इस प्रयास की हम सभी अनुमोदना करते है। आज के धार्मिक अनुष्ठान के लिए महिला मंडल के सफल प्रयास के लिए बहुत बहुत साधुवाद महिला मंडल धार्मिक और सामाजिक कार्यों में सदा अग्रणी रहती है, मंदिर समिति उन के प्रयासों की सराहना करती है।
टैगोर नगर मंदिर परिवार के सभी सदस्यों ने धर्म लाभ लिया।
17 Aug 2026